फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Movies Show India-China War Paltan Haqeeqat 72 Hours 1962 The War in the Hills 120 Bahadur

120 Bahadur: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखी भारत-चाइना वॉर की कहानी

Wed, 06 Aug 2025 03:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 06 Aug 2025 03:33 PM IST
सार

Movies On India-China War: हाल ही में फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म में भारत-चाइना वॉर के समय की कहानी को दिखाया गया है। ‘120 बहादुर’ से पहले भी कई फिल्मों में भारत-चाइना वॉर की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Bollywood Movies Show India-China War Paltan Haqeeqat 72 Hours 1962 The War in the Hills 120 Bahadur
फरहान अख्तर और अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। '120 बहादुर' की कहानी 1962 की भारत-चाइना युद्ध के दौरान रेजांग ला की असली बहादुरी से जुड़ी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि कैसे 120 भारतीय सैनिक हजारों दुश्मनों के सामने मजबूती से खड़े रहे और इतिहास बना दिया। ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में फरहान अख्तर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। ‘120 बहादुर’ से पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में भारत-चाइना युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

Bollywood Movies Show India-China War Paltan Haqeeqat 72 Hours 1962 The War in the Hills 120 Bahadur
पलटन - फोटो : सोशल मीडिया

पलटन
जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘पलटन’ एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। साल 1962 में भारत चीन से युद्ध हार गया था। उस युद्ध के बाद ठीक पांच साल बाद चीन की सेना ने एक बार फिर से भारतीय सेना पर हमला कर दिया था। दरअसल, उस वक्त भारतीय सेना नाथू ला से सेबू ला (सिक्किम) तक फेंसिंग कर रही थी और चीनी सेना ये नहीं चाहती थी।
चीनी सेना ने एक बार फिर से उसी जीत को याद करते हुए आक्रमण कर दिया था। भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाला और चीन के सैनियों का हौसला पस्त कर दिया। किस तरह भारतीय जवानों ने अपने देश के लिए युद्ध किया, किस तरह चीन के सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया, ‘पलटन’ में इसी कहानी को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Movies Show India-China War Paltan Haqeeqat 72 Hours 1962 The War in the Hills 120 Bahadur
72 हॉवर्स मार्टियर हू नेवर डाइड - फोटो : सोशल मीडिया

72 हॉवर्स: मार्टियर हू नेवर डाइड
‘72 हॉवर्स मार्टियर हू नेवर डाइड’ सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इसमें राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की कहानी को दिखाया गया है। जसवंत सिंह रावत ने 1962 में हुए इंडो-चाइना वॉर में मुश्किल हालातों के बीच दुश्मनों को मौत के घाट उतारा था। फिल्म जसवंत सिंह रावत की वीरता को दिखाती है।  

विज्ञापन

Bollywood Movies Show India-China War Paltan Haqeeqat 72 Hours 1962 The War in the Hills 120 Bahadur
1962: द वॉर इन द हिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

1962: द वॉर इन द हिल्स
‘1962: द वॉर इन द हिल्स’ एक वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। सीरीज में भारत-चाइना के बीच के युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। इसमें जवानों की जांबाजी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को भी बखूबी दिखाया गया है। 10 एपिसोड की इस सीरीज अभय देओल, सुमित व्यास और माही गिल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Bollywood Movies Show India-China War Paltan Haqeeqat 72 Hours 1962 The War in the Hills 120 Bahadur
हकीकत - फोटो : सोशल मीडिया
हकीकत
‘हकीकत’ वो फिल्म है जिसने सबसे पहले भारत-चाइना वॉर की कहानी को दिखाया था, वो भी तब जब इस जंग में हार मिलने के बाद देश में लोगों के जख्म हरे थे। चेतन आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्लॉट काफी हद तक फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से मिलता है। क्योंकि ‘हकीकत’ में भी रेजांग ला में हुए युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। ‘हकीकत’ लद्दाख में चीन के सैनिकों के सामने बचे मुट्ठीभर भारतीय सैनिकों के बहादुरी से खड़े रहने को दिखाती है।
रेजांग ला का युद्ध 13 कुमाऊं सैनिकों ने लड़ा था। उनके लीडर मेजर शैतान सिंह भाटी थे। इस युद्ध में सवेरा होने से पहले ही चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया था। ऐसे में 120 से 140 भारतीय सैनिकों ने अपने आखिरी दम तक लगभग 5 घंटों तक युद्ध किया था। मेजर शैतान सिंह को इस लड़ाई में कई गोलियां लगी थीं, लेकिन उन्होंने पीछे हटने से मना कर दिया था। फिल्म में धर्मेंद्र, बलराज साहनी और विजय आनंद प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed