फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood industry need More policies that support women says Krystle DSouza

Women's Day: बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने चाहिए ये बदलाव; महिला दिवस पर एक्ट्रेस ने की मांग

Sat, 08 Mar 2025 01:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

क्रिस्टल डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चाही जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से बहुत ज्यादा फैंस बनाए हैं।

विज्ञापन
Bollywood industry need More policies that support women says Krystle DSouza
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @kristledsouza

विस्तार

क्रिस्टल डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चाही जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से बहुत ज्यादा फैंस बनाए हैं। वह 'फितरत' सीरीज में बेहतरीन काम के लिए जानी जाती हैं। आज क्रिस्टल डिसूजा महिला दिवस मना रही हैं। ऐसे में उन्होंने औरतों के लिए एक बहुत अच्छा पैगाम दिया है।
विज्ञापन

सभी को एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए
औरतों के बारे में बात करते हुए क्रिस्टल डिसूजा ने उनकी ताकत के बारे में बात की और कहा 'हम ताकतवर हैं। हम जो सोच लें उसे पाने के काबिल हैं। चलों एक दूसरे का समर्थन करना शुरू करते हैं और उनको वो मकाम देते हैं जो उनके लायक हैं। हमारी आवाज माइने रखती है। हमारे सपने अच्छे हैं। दुनिया को हमारी ताकत की जरूरत है।'

यह खबर भी पढ़ें: Pritam: ब्लैकपिंक स्टार जेनी पर लगे साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रीतम ने दी प्रतिक्रिया, लोगों से की ये अपील
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood industry need More policies that support women says Krystle DSouza
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @kristledsouza
यादगार थी क्रिस्टल की होली
होली के मौके पर बीकानेर में अपनी सहेलियों के साथ मनाए गए यादगार महिला दिवस को याद करते हुए क्रिस्टल ने कहा, '8 मार्च 2023 में पड़ने वाला महिला दिवस बहुत खास था क्योंकि यह होली के दिन पड़ा था। हम अपनी सहेलियों के साथ बीकानेर गए थे, जहां हमने होली और महिला दिवस दोनों को एक साथ मनाया था। वाकई ये मेरे लिए बहुत अच्छा महिला दिवस था। यह प्यार, खुशी और रंगों से भरा हुआ था। ठीक मेरी जिंदगी की सभी महिलाओं की तरह।'

यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: शनाया कपूर को मिली एक और फिल्म, अगले हफ्ते से अभय वर्मा के साथ करेंगी काम
विज्ञापन

इंडस्ट्री में औरतों के लिए चीजे बेहतर हुई हैं
क्रिटल डिसूजा ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री औरतों के लिए आसान नहीं थी। लेकिन अब चीजें बहुत बदल गई हैं। कई महिला काफी समय से शोबिज में काम कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में चीजें बेहतर हुई हैं और अब ज्यादा महिलाएं इस इंडस्ट्री में ऊंचे पदों पर हैं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में महिलाओं की तरक्की हुई है। कई औरतें अब कार्यकारी पदों पर हैं, कार्यस्थल पर भेदभाव के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

इंडस्ट्री में होने चाहिए बदलाव
क्रिटल के मुताबिक महिलाओं को कमांडिंग पदों पर रखना ही काफी नहीं है। महिलाओं के लिए माहौल को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की जरूरत है। 'इंडस्ट्री में महिलाओं का समर्थन करने वाली और नीतियां बननी चाहिए। महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाए जाने की जरूरत है। कार्यस्थल पर भेदभाव के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed