फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bollywood friday box office opening tere ishq mein vs gustakh ishq dhanush kriti fatima vijay varma trade

धनुष-कृति की फिल्म से उम्मीदें, सीमित दर्शकों में फंस सकती है 'गुस्ताख इश्क'; जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

Fri, 28 Nov 2025 06:01 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:01 AM IST
सार

Gustakh Ishq Vs Tere Ishq Mein: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होंगी। एक तरफ धनुष और कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ फातिमा और विजय वर्मा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ भी प्रदर्शित होगी। यहां एक्सपर्ट्स के नजरिए से समझिए किस फिल्म को कैसी ओपनिंग मिल सकती है…

विज्ञापन
bollywood friday box office opening tere ishq mein vs gustakh ishq dhanush kriti fatima vijay varma trade
गुस्ताख इश्क बनाम तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ खूब चर्चा में है। दूसरी तरफ फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के जरिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर शुरुआत करने जा रहे हैं। एक तरफ धनुष और कृति स्टारर ‘तेरे इश्क में’ को ऑडियंस से अच्छा शुरुआती रिस्पॉन्स मिला है। अब तक इस फिल्म की 44,320 टिकटें बिक चुकी हैं। 4,950 शो तय हो चुके हैं और फिल्म ने लगभग ढाई करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग में कमा लिए हैं। इसके उलट दूसरी तरफ ‘गुस्ताख इश्क’ को ज्यादा चर्चा नहीं मिली। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बहुत कमजोर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो विशेषज्ञों ने इन दोनों फिल्मों पर अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि ‘तेरे इश्क में’ से उम्मीदें ज्यादा है वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ सीमित दर्शकों के लिए बनी हुई लगती है। यहां पढ़ें एक्सपर्ट की राय...
विज्ञापन

bollywood friday box office opening tere ishq mein vs gustakh ishq dhanush kriti fatima vijay varma trade
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे इश्क में' का प्रमोशन अच्छे से किया गया: तरण आदर्श
अगर एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखा जाए तो ‘तेरे इश्क में’ फिलहाल आगे दिखाई दे रही है। फिल्म के गाने पहले से ही हिट हैं। प्रमोशन सही तरीके से हुआ है और ट्रेलर भी दर्शकों को पसंद आया। ये तीनों चीजें साथ आती हैं तो फिल्म को शुरुआती फायदा मिलना तय होता है।

यह खबर भी पढ़ें: 120 Bahadur vs Masti 4 Box Office: गुरुवार को ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ में कौन निकला आगे? जानें कमाई

अगर रुझान ऐसे ही रहे तो पहले दिन डबल डिजिट कमाई संभव है। आगे सबकुछ दर्शकों की राय पर निर्भर करेगा। अभी फिल्म किसी ने नहीं देखी है, इसलिए अंतिम फैसला नहीं लिया जा सकता पर अब तक के संकेत सकारात्मक हैं। उम्मीद है कि यह शुक्रवार इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होगा।

हाल में आईं फिल्मों जैसे ‘सैयारा’ और ‘दीवाने की दीवानियत’ में भी अच्छा संगीत और दमदार प्रमोशन था। दोनों फिल्में सफल रहीं। सिर्फ इन कारणों से फिल्म नहीं चलती, कंटेंट भी जरूरी है। ‘तेरे इश्क में’ में सफलता की संभावना दिखती है।

वहीं, ‘गुस्ताख इश्क’ को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है। शायद इसकी वजह जानकारी की कमी है। फिल्म एक खास दर्शक वर्ग के लिए बनी लगती है। उम्मीद है कि यह भी अच्छा प्रदर्शन करे। कुल मिलाकर, इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है। आने वाले शुक्रवार महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।’

bollywood friday box office opening tere ishq mein vs gustakh ishq dhanush kriti fatima vijay varma trade
गुस्ताख इश्क - फोटो : यूट्यूब
दोनों फिल्मों से बहुत बड़ी उम्मीदें नहीं हैं: अतुल मोहन
दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग बहुत कम है। ट्रेड में इनके बारे में कोई खास चर्चा नहीं हो रही। प्रमोशन और मार्केटिंग सामान्य स्तर की रही। ट्रेलर तो जारी हुए लेकिन बड़े पैमाने पर प्रचार नहीं हुआ। आज के समय में लगातार और मजबूत प्रमोशन जरूरी है। यहां यह कमी साफ दिखती है। शुरुआती कमाई ठीकठाक रह सकती है, लेकिन बहुत बड़ी ओपनिंग की उम्मीद नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री को इस समय एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है। इन दोनों फिल्मों से वैसी उम्मीद नहीं की जा रही। ‘तेरे इश्क में’ को अभिनेता धनुष की लोकप्रियता थोड़ी मदद दे सकती है। आजकल ऑडियंस को आक्रामक अंदाज वाली फिल्में वैसे ही पसंद आ रही हैं, यह भी फिल्म के हित में जा सकता है। ऐसे में यह फिल्म कुछ असर छोड़ सकती है। लेकिन इसका भविष्य वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर रहेगा।

‘गुस्ताख इश्क’ एक सीमित दर्शक वर्ग के लिए बनी लगती है। इसका अंदाज ‘इश्किया’ और ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी फिल्मों से मिलता है। यानी इसे वही लोग पसंद करेंगे जो धैर्य और गहरी कहानी समझते हैं। आम जनता की इसमें दिलचस्पी कम दिखती है। कुल मिलाकर, दोनों फिल्मों से कोई बड़ी उम्मीद नहीं है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर नजर नहीं आ रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed