फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood actress kangana ranaut said about joint family and marriage on instagram story

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की प्रेम कहानियों ने विवाह परंपरा को बर्बाद कर दिया… ‘मिसेज’ विवाद पर बोली यह एक्ट्रेस

Sun, 23 Feb 2025 12:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

Kangana Ranaut: हाल ही में सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिल्म में अरेंज मैरैज की चुनौतियों को दिखाया गया है। इसे लेकर अभिनेत्रा कंगना रनौत ने संयुक्त परिवार का बचाव किया है और उन्हें दोषी ना ठहराने की बात कही है।

विज्ञापन
Bollywood actress kangana ranaut said about joint family and marriage on instagram story
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'मिसेज' फिल्म में महिलाओं की घर में चुनौतियों के बारे दिखाया गया है। इसकी कहानी को लेकर विवाद भी हो रहा है, इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने संयुक्त परिवारों का बचाव किया है। साथ ही बुजुर्गों को भी भला बुरा ना कहने की बात कही है। इस पूरी बात को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए जानते हैं, क्या है पूरी खबर..

विज्ञापन


घर की महिलाओं की तुलना मजदूरों से ना करें 
बीते दिन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया, जिसमें वह बड़े-बुजुर्गों को बुरा ना समझने की बात कही है। साथ ही कहा कि घर की महिलाओं को वेतनभोगी मजदूर ना कहें। संयुक्त परिवार के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आजतक ऐसी महिला नहीं देखी, जो अपने घर पर हुक्म ना चलाती हो। इस बात पर अभिनेत्री ने कहा कि महिलाएं ही तय करती हैं कि कब खाना है, कब सोना है आदि। 
विज्ञापन



 

अपनी जिम्मेदीरा को निभाते हुए आगे बढ़िए
शादी पर अभिनेत्री ने अपने स्टोरी पर लिखा कि शादियां वैसी ही होनी चाहिए जैसे इस देश में पहले से होता आया है। धर्मों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उसमें यह लिखा है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते जाएं और आगे बढ़ते रहें। यह जीवन बहुत छोटा है। आजकल की शादियों के बारे में विचार को बर्बाद करने में बॉलीवुड फिल्मों की प्रेम कहानियां सबसे मुख्य कारण हैं। साथ ही उन्होंने तलाक को लेकर कहा कि इसका समर्थन नहीं करना चाहिए। हालांकि, इस स्टोरी को शेयर करते हुए कंगना ने कहीं भी ‘मिसेज’ फिल्म का जिक्र नहीं किया है। 



क्या है मिसेज फिल्म को लेकर विवाद? 
सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ को सोशल मीडिया पर बहुत तारीफें मिल रही हैं। यह फिल्म एक नवविवाहित महिला रिचा के बारे में है, जो एक डांसर है। यह महिला घर में आने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटती है, जिसमें पितृसत्तात्मक एंगल डाला गया है। इसे लेकर महिलाओं और पुरुषों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिस कारण इस समय फिल्म विचारों को लेकर विवादों में फंसी नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed