फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar

Valentine's Week: जब किसिंग सीन फिल्माते वक्त बेकाबू हुए सितारे, डायरेक्टर के 'कट' बोलने पर भी नहीं रुके

Thu, 13 Feb 2025 04:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Feb 2025 04:02 PM IST
सार

Kiss Day 2025: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। आज गुरुवार को किस डे है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें किसिंग सीन फिल्माते वक्त एक्टर बेकाबू हो गए थे।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मों की कहानी तो कभी बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए किसिंग सीन फिल्माए जाते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों के किसिंग सीन काफी चर्चा में रहे हैं। इनकी शूटिंग के दौरान कई बार कलाकार सहज नहीं होते। कुछ फिल्में तो ऐसी हैं, जिनमें किसिंग सीन फिल्माते वक्त कलाकार इतने खो गए कि बेकाबू हो गए। अभिनेत्रियों के लिए यह अनुभव काफी असहज करने वाला रहा। आज 13 फरवरी को किस डे पर जानते हैं....

विज्ञापन

'अजहर'
अभिनेता इमराश हाशमी बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' कहे जाते हैं। अपनी लगभग हर फिल्म में किसिंग सीन फिल्माने वाले इमरान का फिल्म 'अजहर' में नरगिस फाखरी के साथ किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को शूट करते वक्त दोनों सितारे इस हद तक एक-दूजे में खो गए कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar
ए फ्लाइंग जट - फोटो : सोशल मीडिया

ए फ्लाइंग जट 
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म ए फ्लाइंग जट में साथ काम किया है। इस फिल्म में भी दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान यह सीन इतना इंटेंस हो गया कि डायरेक्टर के 'कट' बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे। 

विज्ञापन

Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar
रणबीर कपूर-एवलिन - फोटो : सोशल मीडिया

ये जवानी है दीवानी
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और एवलिन शर्मा के बीच एक किसिंग सीन था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। लेकिन इस सीन के दौरान भी दोनों एक्टर्स इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी सीन खत्म नहीं किया। इस सीन की काफी चर्चा रही। 

Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar
दयावान - फोटो : सोशल मीडिया

दयावान
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया। यह सीन काफी चर्चित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी को किस करते समय उनके होठों को काट लिया था। यह सीन माधुरी दीक्षित के लिए काफी असहज था और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। माधुरी ने बाद में इस सीन को करने पर अफसोस जताया था।

Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar
'ए जेंटलमैन' - फोटो : सोशल मीडिया

'ए जेंटलमैन'
फिल्म 'ए जेंटलमैन' से भी कुछ ऐसा ही किस्सा जुड़ा है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस के बीच एक रोमांटिक किसिंग सीन था। इस सीन को शूट करते समय दोनों खो गए। डायरेक्टर ने कट बोला, तब भी दोनों किसिंग सीन फिल्माते रहे। 

Bollywood Actors Who Lost Control While Filming Kissing Scenes in Movies Flying jatt dayavan azhar
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ 
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ में ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ हुआ। इस फिल्म में दोनों की केसिस्ट्री काफी कमाल की नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के 'अंग लगा दे रे' गाने की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि संजय लीला भंसाली के कट बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed