फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Actor Ayushmann Khurrana joins hands with Meta to spread awareness against Online Scams

Ayushmann Khurrana: ऑनलाइन ठगी के खिलाफ मेटा चलाएगा जागरुकता अभियान, आयुष्मान खुराना भी बने इसका हिस्सा

Tue, 15 Oct 2024 02:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:52 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना ने मेटा के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत मेटा एक जागरुकता अभियान चलाएगा, जिसमें लोगों को मेटा के सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर साइबर सुरक्षा को नियंत्रित करना सिखाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bollywood Actor Ayushmann Khurrana joins hands with Meta to spread awareness against Online Scams
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

विस्तार

तकनीक में उन्नति के साथ-साथ कई तरह के ठगी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए मेटा ने एक नया सुरक्षा अभियान ठगी से बचाओ अभियान शुरु किया है। इसके तहत लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने और सुरक्षित डिजिटल उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर लोगों को शिक्षित किया जाएगा। इसके लिए मेटा ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ साझेदारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से मेटा का ये अभियान शुरु किया गया है, जो देश में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से निपटने के सरकार के लक्ष्य का समर्थन करता है। 

विज्ञापन


साइबर सुरक्षा के तहत लोगों का जागरुक करना है लक्ष्य 
इस अभियान के तहत लोगों को आम जीवन में होने वाले ठगी को लेकर सतर्क रहने और किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पलहे सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित करता है। फिल्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप  पर मौजूद सुरक्षा सुविधाओं को लेकर भी जागरुक करती है, जो लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा नियंत्रण रखने में सक्षम बनाती है। वीडियो में, आयुष्मान खुराना शादी में आए वो मेहमान बने हैं, जो काफी सतर्क है। वो धोखाधड़ी के शिकार होने के कगार पर खड़े लोगों से मिलते हैं और तुरंत एक्शन लेते हुए हास्यपूर्ण अंदाज में उन्हें बचाते हैं। इस दौरान मेटा की सुरक्षा सुविधाओं जैसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, ब्लॉक और रिपोर्ट, व्हाट्सएप की ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स का भी उल्लेख किया जाता है। इसमें बताया जाता है कि कैसे मेटा की ये सुविधाएं लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और खतरों से बचाने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meta India (@metaindia)



Sadi Ke Plate Song: बवाल है खेसारी लाल यादव का नया गाना 'साड़ी की प्लेट', कनिष्का के साथ जोड़ी लाजवाब
बढ़ते ऑनलाइन ठगी के इस दौर में सतर्क रहना जरूरी- आयुष्मान 
इस अभियान की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा कि लोगों को अब काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा,“आज के डिजिटल दौर में, ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी की बढ़ती संख्या के साथ, जो कभी-कभी बहुत ही विश्वसनीय लगती है, वहां महत्वपूर्ण है कि हम सतर्क रहें और खुद को सुरक्षित रहने के तरीके के बारे में शिक्षित करें। मैं मेटा की सुरक्षा पहल का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसका उद्देश्य लोगों को संभावित साइबर घोटालों से खुद को सुरक्षित रखने के प्रति जागरुक करना है। अभिनेता ने आगे कहा," ये महत्वपूर्ण  है कि आप कोई भी कार्य करने से पहले दो बार सोचे और मेटा के सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें, जिससे आप अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को नियंत्रित कर सकते हैं।" 
'हाउसफुल 5' की शूटिंग के साथ विदेश में गांव की सैर कर रहे हैं चंकी पांडे
आनलाइन ठगी से बचाने में मददगार हो सकती हैं मेटा की ये सुविधाएं
इस जागरुकता अभियान में कई तरह की ठगी की घटनाओं को दिखाया गया है, जिनमें व्यक्तिगत खातों और गोपनीय जानकारी से समझौता करने वाले ओटीपी स्कैम, पैसों की ठगी को लेकर किसी तरह उकसाना, गलत रिटर्न का वादा करने वाले ट्रेडिंग और निवेश से जुड़े स्कैम, नकली लोन एप्प आदि स्कैम शामिल हैं। इस अभियान से यह पता चलता है कि कि मेटा की सरल सुविधाएं, जो ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में मदद करने में काफी प्रभावी हो सकती है। 

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का धांसू टीजर हुआ जारी, गाने को हिट बनाने पिटबुल-दिलजीत आए साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed