फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol Reveals He Choreographed Song Jamal Kudu From Animal Said Sunny Deol Is Spoiled Kid Of Family

Bobby Deol: बॉबी ने भाई सनी को बताया घर का बिगडैल बेटा, बोले- मैंने खुद कोरियोग्राफ किया था ‘जमाल कुडू’ स्टेप

Sat, 04 Oct 2025 02:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 04 Oct 2025 02:22 PM IST
सार

Bobby Deol On Jamal Kudu Song: बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल के गीत ‘जमाल कुडू’ के वायरल स्टेप को लेकर खुलासा किया। साथ ही बताया कि वो बचपन में किस तरह के बच्चे थे।

विज्ञापन
Bobby Deol Reveals He Choreographed Song Jamal Kudu From Animal Said Sunny Deol Is Spoiled Kid Of Family
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता बॉबी देओल इस वक्त बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। बॉबी बॉलीवुड से लेकर साउथ तक और फिल्मों से लेकर ओटीटी तक हर तरफ काम कर रहे हैं। हाल ही में बॉबी आर्यन खान के पहले शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे। इसमें बॉबी अजय तलवार के किरदार में नजर आए थे। बॉबी के काम को काफी सराहा भी गया था। अब बॉबी ने अपने बचपन के दिनों और एनिमल व ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया।

विज्ञापन

मैं घर का लाडला, लेकिन बिगड़ैल मेरा भाई
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने अपने बचपन के दिनों और घर की यादों को ताजा किया। एक्टर ने बताया कि मैं घर का लाडला हूं। सब कहते हैं कि घर के लाडले बिगड़ैल होते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा भाई ज्यादा बिगड़ैल है। सारा ध्यान मुझ पर ही रहता था, इसलिए अगर कुछ होता, तो वो भाग जाता और मैं फंस जाता। मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था, ज्यादातर मैं अपने माता-पिता के साथ ही रहता था, लेकिन मुझे अच्छा लगता था कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ वो समय मिला। शुरुआत से ही मेरी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन मेरे पैरेंट्स और पिता ही रहे हैं।

विज्ञापन

‘जमाल कुडू’ गाने को खुद किया कोरियोग्राफ
‘एनिमल’ के अपने हिट ‘जमाल कुडू’ गाने के स्टेप के बारे में बात करते हुए बॉबी ने खुलासा किया कि इस लोकप्रिय स्टेप के लिए कोई कोरियोग्राफर नहीं था। संदीप ने मुझसे कहा, बॉबी तुम डांस करो और मैं डांस करने लगा। इस पर संदीप ने कहा, तुम बॉबी देओल जैसे लग रहे हो। फिर सौरभ सचदेवा जो मेरे भाई का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने मुझे प्रेरित किया। अचानक पता नहीं मेरे दिमाग में क्या आया, तो बचपन में हम गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में पंजाब जाया करते थे। पापा के आस-पास पार्टी होती थी। सब पार्टी में आते थे पीते थे और सिर पर गिलास या बोतल रखकर नाचते। उस पल मुझे बस यही एहसास हुआ और मैंने बस उसे मजाक में इस्तेमाल कर लिया। हालांकि, बॉबी ने इस स्टेप और फिल्म में उनके किरदार के लिए सारा श्रेय निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को दिया। उन्होंने कहा कि मुझे डांस करना पसंद है, मैं कोई बहुत अच्छा डांसर नहीं हूं, लेकिन मुझे इसमें मजा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Aryan Khan: 'आर्यन खान ने बॉलीवुड का उड़ाया मजाक', कॉमेडियन सुनील पाल ने की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की आलोचना

‘अल्फा’ में नजर आएंगे बॉबी
बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed