फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol Film Bandar will be premiere in TIFF 2025

TIFF 2025: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का टीआईएफएफ में होगा प्रीमियर, अभिनेता ने दी जानकारी

Tue, 22 Jul 2025 11:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Jul 2025 11:57 AM IST
सार

Bobby Deol Film In TIFF 2025: बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

विज्ञापन
Bobby Deol Film Bandar will be premiere in TIFF 2025
बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' (बंदर पिंजरे में) का आगामी टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) 2025 में विश्व प्रीमियर होने वाला है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कनाडा में 4 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाला है। यहां इसे दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बॉबी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म 'बंदर' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'वह कहानी जो बताई नहीं जानी चाहिए थी... लेकिन 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के लिए इसका चयन हुआ है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म का प्रीमियर टीआईएफएफ 2025 में होगा।'

Bobby Deol Film Bandar will be premiere in TIFF 2025
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
'बंदर' के पोस्टर में क्या है?
बॉबी देओल ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक छोटे कमरे में कई लोग सो रहे हैं। इन सबके बीच बॉबी देओल चिंता में बैठे हुए हैं। कमरे की दीवार पर लोगों के कपड़े टंगे हैं। इसी कमरे में कई बर्तन भी रखे हैं। 
पोस्ट शेयर करते हुए बॉबी देओल ने जो टैग्स लगाए हैं, उसके मुताबिक फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नजर आ सकती हैं।

बॉबी देओल की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
बॉबी देओल की पोस्ट पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बहुत-बहुत बधाई सर।' अभिनेत्री सैयामी खेर ने लिखा है 'याय...' हुमा कुरैशी ने बॉबी देओल को मुबारकबाद देते हुए फायर वाला इमोजी बनाया है। सनी देओल ने भी थम्स अप और दिल वाला इमोजी बनाया है।

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'डाकू महाराज' में दिखाई दिए थे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'हरि हर वीरमल्लु', 'अल्फा' और 'जन नायगन' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed