फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bihar Election 2025 Smriti Irani MP Anil Baluni and other make stop at local street food stall during campaign

सड़क किनारे ठेले पर गोलगप्पे खाती दिखीं स्मृति ईरानी, बिहार कैंपेन के दौरान लिया ब्रेक; देखें वायरल वीडियो

Sat, 08 Nov 2025 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Nov 2025 06:54 PM IST
सार

Bihar Election 2025: चर्चित अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी इन दिनों विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार में हैं। प्रचार अभियान के दौरान थोड़ा वक्त निकालकर स्मृति ईरानी गोलगप्पे का लुत्फ उठाती नजर आईं।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Smriti Irani MP Anil Baluni and other make stop at local street food stall during campaign
बिहार में गोलगप्पे का लुत्फ उठातीं स्मृति ईरानी - फोटो : X

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के तहत मतदान हो चुका है। सभी पार्टी के नेता चुनावों के मद्देनजर प्रचार अभियान में जुटे हैं। भाजपा नेता और अभिनेत्री स्मृति ईरानी भी कैंपेन के लिए बिहार में हैं। इस दौरान उन्हें थोड़ी फुरसत मिली तो वहां के स्ट्रीट फूड के चटखारे लेती दिखीं।

विज्ञापन


कैंपेन के बीच उठाया गोलगप्पे का लुत्फ
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें स्मृति ईरानी गोलगप्पे खाते दिख रही हैं। वे भाजपा सांसद अनिल बलूनी और अन्य पार्टी नेताओं के साथ स्ट्रीट फूड के ठेले के पास खड़ी नजर आ रही हैं। कैंपेन से थोड़ी फुरसत निकालकर सभी ने गोलगप्पे का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

 

बिहार में एमपी के गोलगप्पे का लिया स्वाद!
प्रचार के लिए पटना पहुंचीं स्मृति ईरानी ने चुनावी भाग-दौड़ से छोटा सा ब्रेक लेकर अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर स्थानीय ठेले पर गोलगप्पे के चटखारे लिए। उन्होंने गोलगप्पे वाले से हल्के मीठे गोलगप्पे देने की डिमांड की। स्मृति ने कहा, 'मुझे हल्का मीठा दीजिए'। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने पटना में जिस ठेले के गोलगप्पे का जायका लिया, उसका मालिक मूल रूप से मध्य प्रदेश से है और नाम है बघेल। यह जानकर स्मृति ईरानी मुस्कुरा गईं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani Office (@smritiiranioffice)


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन में आ रहीं नजर
एक्टिंग करियर में स्मृति ईरानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आ रही हैं। इसमें वे एक बार फिर तुलसी बनकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। टीआरपी के मामले में यह सीरियल अव्वल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed