{"_id":"65d1b3c9572e1df266064e07","slug":"mannara-chopra-defends-bigg-boss-17-winner-in-female-category-tag-says-she-is-not-bothered-by-trolls-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा ने महिला श्रेणी के विजेता टैग पर किया बचाव, शो की लड़कियों पर किया ये कटाक्ष","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा ने महिला श्रेणी के विजेता टैग पर किया बचाव, शो की लड़कियों पर किया ये कटाक्ष
Sun, 18 Feb 2024 01:17 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:17 PM IST
सार
मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी की प्रतिक्रिया पर कहा, 'भले ही मेरी टीम ने मेरे बायो में इसका जिक्र किया हो। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।'
विज्ञापन
मन्नारा चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है, लेकिन शो के कंटेस्टेंट लगातार खबरों में बने हुए हैं। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी बने। मुनव्वर ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सत्र में मन्नारा चोपड़ा का मजाक उड़ाते देखा गया था। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मन्नारा चोपड़ा के खुद को महिला वर्ग में बिग बॉस 17 विजेता कहने पर प्रतिक्रिया दी। मन्नारा शो में दूसरी रनर-अप थीं।
विज्ञापन
मुनव्वर की प्रतिक्रिया पर कही ये बात
मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी की प्रतिक्रिया पर कहा, 'भले ही मेरी टीम ने मेरे बायो में इसका जिक्र किया हो। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। मैं एक प्रतियोगिता में थी और अगर कई अन्य लड़कियां और लड़के थे, लेकिन मैंने खेल में आगे बढ़ते हुए टॉप 3 में जगह बनाई। तो मैं इस तथ्य को स्वीकार करना चाहूंगी। मुझे इस पर गर्व महसूस करना चाहिए कि मैंने इसमें इतनी दूर तक जगह बनाई है। यह गर्व का क्षण है और अगर मेरी टीम ने लिखा कि मैं महिला वर्ग में विजेता थी। तो उन्होंने निश्चित रूप से इसके बारे में कुछ सोचा होगा।'
विज्ञापन
ट्रोलर्स से परेशान नहीं हैं मन्नारा
मन्नारा ने कहा कि वह ट्रोलर्स से परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि मैं टॉप 3 में थी और मैं अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ने में सक्षम थी। इसमें कोई दो राय नहीं है और भी लड़कियां थीं, लेकिन मैं ही टॉप 3 में थी। इसका मतलब यह भी नहीं है कि जो लोग टॉप 3 में जगह नहीं बना सके। वे कम योग्य या कम प्रतिभाशाली थे। शायद उनके व्यक्तित्व में कुछ कमी थी या उनके व्यक्तित्व में खामियां थीं, इसलिए मैं टॉप 3 में थी। लोगों को मेरा व्यक्तित्व पसंद आया।'
विज्ञापन
हाल ही में अभिषेक के साथ इस गाने में नजर आईं मन्नारा
मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 के घर में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन बाद में आयशा खान की एंट्री के बाद उनमें कुछ मतभेद हो गए। मन्नारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह अभिषेक कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' में नजर आई हैं। इस गाने में अभिषेक और मन्नारा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का पहला म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' वैलेंटाइन डे के मौके पर 12 फरवरी को रिलीज हुआ है।