फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mira Kapoor felt the song and dance sequences in Greta Gerwig Barbie falls short of Bollywood standards

Mira Rajput: 'हॉलीवुड ये, हॉलीवुड वो...,' बार्बी की बॉलीवुड से तुलना कर मीरा राजपूत ने कह दी ये बड़ी बात

Tue, 25 Jul 2023 11:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Jul 2023 11:40 AM IST
सार

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ग्रेटा गेरविग की फिल्म 'बार्बी' को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इसकी बॉलीवुड से तुलना कर बड़ी बात कह दी है। 
 

विज्ञापन
Mira Kapoor felt the song and dance sequences in Greta Gerwig Barbie falls short of Bollywood standards
मीरा राजपूत-बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटा गेरविग के डायरेक्शन में बनी मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग स्टारर फैंटेसी फिल्म 'बार्बी' ने 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, हिंदी सिनेमा के सितारे भी इस मूवी में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार ने 'बार्बी' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, अब शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

मीरा राजपूत ने किया 'बार्बी' का रिव्यू

मीरा राजपूत ने 'बार्बी' फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की, जिसमें लीड स्टार्स रॉबी और गोसलिंग एक डांस सीक्वेंस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मीरा ने फिल्म को लेकर नेगेटिव प्रतिक्रिया दी है, और इसकी बॉलीवुड से तुलना कर क्लास लगाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन


Merry Christmas: कटरीना-विजय की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के ओटीटी राइट्स बिके! जानें कितने में पक्की हुई डील
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉलीवुड से तुलना कर लगाई क्लास

मीरा राजपूत ने 'बार्बी' को लेकर लिखा है, 'हॉलीवुड ये, हॉलीवुड वो। खैर, हॉलीवुड... बॉलीवुड की तरह गाना और डांस नहीं कर सकता।' दरअसल, बॉलीवुड फिल्म अपने डांस और बेहतरीन गानों के लिए पॉपुलर है। वहीं, मीरा के पति और एक्टर शाहिद कपूर अपनी शानदार डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। 


Punjab 95: जारी हुआ 'पंजाब 95' का फर्स्ट लुक, TIFF 2023 में होगा जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक का प्रीमियर

'बार्बी' का भारत में प्रदर्शन

रयान गोसलिंग और मार्गोट रोबी के अलावा, 'बार्बी' में केट मैकिनॉन, माइकल सेरा, हेलेन मिरेन, एरियाना ग्रीनब्लाट और इस्सा राए जैसे सितारे भी हैं। फिल्म भारत में अच्छा बिजनेस कर रही है। चार दिनों में इसने 21.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मैटल डॉल पर आधारित इस फिल्म को दुनियाभर में सराहा जा रहा है, लेकिन यह मूवी भारत में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' से पीछे चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed