Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे के माता-पिता ने बिग बॉस से मांगा न्याय, अरमान को घर से बाहर करने की लगाई गुहार
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के प्रतिभागी विशाल पांडे के माता-पिता ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। विशाल के माता-पिता ने अरमान को घर से बेदखल करने की भी अपील की है। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
विस्तार
विशाल को अरमान ने मारा थप्पड़
रविवार की रात के एपिसोड में अरमान मलिक ने अपना आपा खो दिया और विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह सब तब हुआ, जब पायल मलिक ने वीकेंड का वार एपिसोड में कृतिका पर विशाल की टिप्पणी का खुलासा किया और आगे कहा कि वह उसके लिए बुरी नीयत रखते हैं।
ऐसे शुरू हुई थी दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की प्रेम कहानी
विशाल के माता-पिता ने मांगा न्याय
बिग बॉस के प्रतिभागी विशाल पांडे के माता-पिता ने एक वीडियो के माध्यम से अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने अरमान को घर से बाहर करने की भी अपील की है। वीडियो में विशाल के माता-पिता कहते हैं, 'प्लीज बिग बॉस मेरा आपसे निवेदन है कि उस इंसान को घर से बाहर निकालो जिसने मेरे बच्चे के ऊपर हाथ उठाया है। हमने बहुत प्यार से पाला है उसे, ये सोचकर हमने उसे नहीं भेजा था कि बिग बॉस में उसके ऊपर कोई हाथ उठाएगा।’ वहीं उनके पिता ने अपने बेटे की ओर से स्पष्ट किया है कि विशाल ने जो कहा उसका मतलब उस तरह से नहीं है जैसा माना जा रहा है।
क्या कहा था विशाल ने?
दरअसल, विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को कहा था कि भाभी बिना मेकअप के ज्यादा सुंदर लगती हैं। विशाल ने लवकेश के सामने कृतिका की तारीफ की थी। कल रात के एपिसोड में उन्हें अरमान को लकी कहते हुए भी देखा गया। जब उन्होंने ये बात कही तब कृतिका वर्कआउट कर रही थीं।
11वें दिन कल्कि 2898 एडी की तेज हुई रफ्तार, किल की कमाई में मामूली सुधार