फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 season not hosted by Salman Khan may be Elvish yadav abhishek malhan or manisha rani take over

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान नहीं होंगे ओटीटी बिग बॉस 3 के होस्ट, इन तीनों में एक संभालेगा गद्दी, फैंस परेशान

Sun, 21 Apr 2024 01:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 21 Apr 2024 01:49 PM IST
सार

सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे ओटीटी बिग बॉस 3। सलामन की जगह तीन लोगों के नाम सामने आए हैं जो यह शो होस्ट कर सकते हैं। इस खबर से फैंस बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 season not hosted by Salman Khan may be Elvish yadav abhishek malhan or manisha rani take over
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान इन दिनों हर न्यूज की हैडलाइन बने हुए हैं, जिसकी वजह है उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और इससे जुड़ी अपडेट को लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर भी सल्लू मियां सुर्खियों में बने हुए हैं। दबंग खान के फैंस को इस बार निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि हो सकता है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 को सलमान खान होस्ट नहीं कर पाए। टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के अब तक के सभी सीजन सुपर हिट रहे हैं। टेलीविजन के साथ ही ओटीटी की दुनिया में भी इस शो ने अपना जलवा बरकरार रखा है। बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता के बाद मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं। इसी बीच इस शो के होस्ट को लेकर एक अपडेट सामने आई है।
विज्ञापन


कौन संभालेगा सलमान की गद्दी
मीडिया रिपोट्स की माने तो इस बार यह शो सलमान खान होस्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए उनकी जगह कुछ नए नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन को होस्ट कर सकते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' कई वजहों से लाइमलाइट में रहा। एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो की टीआरपी बढ़ाई, तो अभिषेक और मनीषा की दोस्ती ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। अब मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कंटेस्टेंट्स के साथ इसके नए होस्ट की भी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'बिग बॉस ओटीटी 3' के दावेदार
'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कुछ नाम सामने आए हैं। लेकिन इस पर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। कंटेस्टेंट्स के नाम के बीच अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' के तीन फेमस कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, जो सलमान खान की गद्दी को संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान बन सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए मेंटर। लेकिन फैंस इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं कि सलमान खान की जगह कोई दूसरा होस्ट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed