{"_id":"6684caa974ae52a22a06e73e","slug":"bigg-boss-ott-3-poulomi-das-evicted-from-house-according-to-media-reports-lovekesh-saved-munisha-khatwani-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस का आंगन छोड़ जाएंगी पौलमी दास? ‘बाहरवाले’ ने इस कंटेस्टेंट को किया सेफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस का आंगन छोड़ जाएंगी पौलमी दास? ‘बाहरवाले’ ने इस कंटेस्टेंट को किया सेफ
Wed, 03 Jul 2024 09:21 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 03 Jul 2024 09:21 AM IST
सार
बिग बॉस ओटीटी 3 अब सुरूर पकड़ रहा है। घर से दो प्रतिभागी पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब दावा किया जा रहा है कि पौलमी दास को भी बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा है।
विज्ञापन
पौलमी दास
- फोटो : इंस्टाग्राम @ poulomipolodas_official
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी 3 का जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है शो का रोमांच बढ़ता जा रहा है। शो के प्रतिभागी बिना किसी झिझक के गेम खेल रहे हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, शो के इस सीजन में कई बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। इस बार बिग बॉस एक नया कॉन्सेप्ट ‘बाहरवाला’ लेकर आए हैं।
लवकेश कटारिया बने ‘बाहरवाला’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई केतन राव ने सना सुल्तान को बचाने का विशेषाधिकार छोड़ दिया है, जिसके बाद लवकेश कटारिया को शो का नया बाहरवाला नियुक्त किया गया है। इस दौरान लवकेश को एक कठिन फैसला लेना पड़ा। लवकेश को शो से एक प्रतियोगी को बेदखल करने के लिए कहा गया। पौलमी दास और मुनीषा खटवानी के बॉटम 2 लिस्ट में होने के कारण, लवकेश को उनमें से किसी एक को बाहर करना था। लवकेश ने मुनीषा को बचाने का फैसला किया और पौलमी को बाहर करने का निर्णय लिया है।
'मेरी पत्नी कलियुग की है', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खेसारी का बयान!
विज्ञापन
पौलमी दास होंगी घर से बाहर!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लवकेश के फैसले की वजह से पोलोमी दास को शो से बाहर होना पड़ा है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि पौलमी दास नागिन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया है। मौजूदा समय में वह बिग बॉस के घर में बतौर प्रतिभागी शामिल हुई हैं।
‘तुम जैसी लड़की’ पर हो चुका है विवाद
पिछले सप्ताह पौलमी और शिवानी के बीच तब बड़ा झगड़ा हुआ जब शिवानी ने पौलमी के लिए 'तुम जैसी लड़की' शब्द का प्रयोग किया। पौलमी ने कहा, "वह बयान मुझे अभी भी परेशान करता है, क्योंकि मेरे जैसी बहुत सी लड़कियां हैं। आप जैसी लड़कियों से उसका क्या मतलब था? मैं जानना चाहती हूं।’
KKK14 की शूटिंग खत्म कर रोमानिया से लौटीं कृष्णा श्रॉफ