फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Want give Divorce youtuber Armaan Malik Says Marna Pasand Karenge Alag Hona Nahi

Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर बदला पायल का फैसला, बोलीं - भगवान भी अगर हमें मरना...

Tue, 30 Jul 2024 12:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Jul 2024 12:24 PM IST
सार

पायल ने 2011 में यूट्यूबर अरमान मलिक से शादी की थी। छह साल बाद, 2018 में, अरमान ने अपनी पहली शादी को कानूनी रूप से खत्म किए बिना पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली थी। अब यह तीनों बिग बॉस ओटीटी 3 की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अरमान की पहली पत्नी पायल ने तलाक को लेकर अपना फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Want give Divorce youtuber Armaan Malik Says Marna Pasand Karenge Alag Hona Nahi
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 3 जब से शुरू हुआ है तभी से सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन चुके हैं अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां। अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर लगातार कोई ना कोई नई जानकारी सामने आती रहती है। पायल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह हमेशा अरमान और अपनी सौतन कृतिका के समर्थन में खड़ी रहेंगी। वहीं अरमान मलिक से अलग होने को लेकर पायल ने एक बेहद ही गहरी बात कही है। 
विज्ञापन


पायल का खुलासा
पायल ने कहा, "मुझे पता है कि महिलाएं मुझसे प्यार करती हैं। वे मेरे फैसले का इंतजार कर रही हैं। मैंने अपना मन बना लिया है। मैं अरमान और कृतिका का भरोसा कभी नहीं तोड़ूंगी। मैं अपना परिवार नहीं तोड़ूंगी। यहां तक कि भगवान भी हमें अलग होने के लिए कहें, हम मरना पसंद करेंगे। मैं अब अपने पति अरमान मलिक से तलाक नहीं लूंगी।''
विज्ञापन


पायल ने कही थी अरमान से अलग होने की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल मलिक ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि वह अरमान मलिक से अलग होना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक व्लॉग में कहा, "मैं ड्रामा और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, मैं ठीक थी लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों के बारे में आ रही है। यह बहुत चौंकाने वाला और घिनौना है। मैंने इसी वजह से अरमान से अलग होने का फैसला किया है। वह कृतिका के साथ रह सकता है जबकि मैं बच्चों की देखभाल करूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के घर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान मलिक को भी पायल के उनसे अलग होने के फैसले के बारे में बताया गया। यूट्यूबर से पूछा गया कि वह पायल या कृतिका में से किसे चुनेंगे, तो उन्होंने कहा, "भगवान भी नीचे आ जाएगा तो हमारा रिश्ता खराब नहीं होगा।" अरमान ने यह भी कहा कि घर से बाहर जाने के बाद वे सभी साथ रहेंगे। बता दें पायल ने 2011 में अरमान मलिक से शादी की थी और उनके बेटे का नाम चिरायु मलिक है, जिसे प्यार से सभी चीकू बुलाते हैं। छह साल बाद, 2018 में, अरमान ने पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से अपनी पहली शादी को कानूनी रूप से खत्म किए बिना शादी कर ली थी। 4 दिसंबर, 2022 को, अरमान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया जब उन्होंने कृतिका और पायल दोनों की गर्भावस्था की घोषणा की। अरमान अब चार बच्चों के पिता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed