फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 fame Ranvir Shorey Clarification on His Comment On Jaya Bachchan nepotism debate Deets Inside

Ranvir Shorey: लाइमलाइट में आने के लिए रणवीर शौरी का बड़ा दांव, जया बच्चन के नाम पर बटोर रहे सुर्खियां

Fri, 16 Aug 2024 12:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 16 Aug 2024 12:07 PM IST
सार

रणवीर शौरी ने हाल ही में जया बच्चन से जुड़े अपने एक बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मामले को याद करते हुए कहा कि वह सीधे तौर पर जया बच्चन पर हमला नहीं बोल रहे थे।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 fame Ranvir Shorey Clarification on His Comment On Jaya Bachchan nepotism debate Deets Inside
जया बच्चन, रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रणवीर शौरी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए थे। शो में आखिरी पांच फाइनलिस्ट की लिस्ट में शामिल थे। अनिल कपूर का शो खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने जया बच्चन से जुड़े अपने एक बयान को लेकर सफाई दी है। दरअसल, जब 2020 में संसद में भाई-भतीजावाद की बहस के बीच जया बच्चन ने बॉलीवुड का समर्थन किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिस पर लोगों ने निराशा जताई थी। रणवीर शौरी ने भी इस पर अपनी निराशा व्यक्त की थी।

विज्ञापन

जया बच्चन को लेकर रणवीर शौरी की सफाई

रणवीर शौरी ने चार साल बाद इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि वह सीधे तौर पर जया बच्चन पर हमला नहीं कर रहे थे। हाल ही में एक बातचीत में रणवीर ने कहा, 'मैंने जया जी की टिप्पणी पर ऐसा नहीं कहा था।  उन्होंने उस समय जो कुछ भी कहा वह इंटरनेट पर था। हर कोई उस थाली पर बात कर रहा था। इसलिए मैंने भी अपनी राय दी थी। मगर यह उनके जवाब को लेकर नहीं था।' उन्होंने कहा, 'मुझे यह लिखते हुए बहुत गुस्सा आया होगा। पहले भी लोगों ने मुझसे कहा है कि मैं सोशल मीडिया पर काफी मोटिवेट होकर लिखता हूं। इसलिए शायद पीछे हट जाना बेहतर है।'

विज्ञापन

जया बच्चन ने की थी भाई-भतीजावाद पर बात

अभिनेता ने आगे कहा, 'आज अगर मुझे यही बात कहनी पड़े। तो शायद मैं इसे इतने व्यंग्य की तरीके से व्यक्त नहीं करूंगा। मुझे इस पर इतना गुस्सा होने की जरूरत नहीं थी। मैंने ये तब लिखा है, जब मेरे अंदर वो गुस्सा पनप रहा था। बॉलीवुड में दोहरा व्यवहार किया गया। इसलिए मुझे लगता है कि इससे मेरा गुस्सा व्यक्त होता है।' गौरतलब है कि जया बच्चन ने संसद में कोरोनावायरस महामारी के दौरान बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाने वालों पर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन



रणवीर शौरी ने दी थी ये प्रतिक्रिया

जया बच्चन ने कहा था, 'जिस थाली में खाते हो, उसी में छेद करते हो।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शौरी ने एक्स पर लिखा था, 'थालियां सजाती हैं ये अपने बच्चों के लिए। हम जैसे को फेंके जाते हैं, मसाले के टुकड़े। हम अपना टिफिन खुद पैक करके काम पे जाते हैं। किसी ने कुछ नहीं दिया।' वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर शौरी हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपनी भागीदारी के लिए सुर्खियों में आए थे। वह शो के दूसरे रनर-अप थे। इसके अलावा वह वेब सीरीज शेखर होम में केके मेनन के साथ नजर आए हैं।  

Taapsee Pannu: 'अगले साल तक हमारा राष्ट्रगान सीखकर रील बनाना होगा', तापसी पन्नू ने पति से की यह खास रिक्वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed