Armaan Kritika Viral Clip: अरमान मलिक-कृतिका की वायरल क्लिप से की गई है छेड़छाड़, जियो सिनेमा ने दी सफाई!
बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटस्टेंट अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिका की कुछ दिन पहले एक क्लिप सोशल वीडियो पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को कंबल के अंदर कोजी होते देखा गया था। जब इसके खिलाफ शिवसेना विधायक ने एक्शन लेने की बात कही तो जियो सिनेमा ने अपनी सफाई दे दी।
विस्तार
जियो सिनेमा का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो सिनेमा ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ''अरमान-कृतिका के इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।'' आगे कहा, ''हमारे प्लेटफॉर्म पर जो भी प्रोग्राम स्ट्रीम किए जाते हैं वह हर एक कार्यक्रम की क्वॉलिटी को सुनिश्चित करने के लिए सही गाइडलाइन्स फॉलो की जाती है। बिग बॉस ओटीटी 3, जिसे अभी जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अरमान-कृतिका की क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और ये फर्जी है। हम जियो सिनेमा की अखंडता और हमारे दर्शकों का भरोसा बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं। इस फेक क्लिप को क्रिएट करना और उसे वायरल करना, चिंता का विषय है। हमारी टीमें ये पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि यह क्लिप कहां से लीक हुई है। किसने इसे एडिट और पोस्ट किया है, जिसने भी ऐसा किया है उस इंसान के खिलाफ, बिग बॉस ओटीटी और जियो सिनेमा की छवि को खराब करने के लिए, कार्रवाई की जाएगी।''
अरमान-कृतिका की क्लिप को लेकर हुआ बवाल
इससे पहले शिवसेना की प्रवक्ता, सचिव और विधायक मनीषा ने कहा था कि इसमें यूट्यूब इन्फ्लुएंसर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। जो क्लिप में दिखाया गया है, उसके खिलाफ मुंबई पुलिस में लेटर दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena Secretary and Spokesperson MLA Dr Manisha Kayande has approached Mumbai Police Commissioner Vivek Phansalkar, demanding immediate action against the OTT show Bigg Boss 3.
She says, "Bigg Boss 3 is a reality show. The shooting is going on. It's an… pic.twitter.com/swJcUOyORe— ANI (@ANI) July 22, 2024