फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Armaan malik gave advice to Ranveer Shorey had said this about Vishal and Sana Maqbool

Bigg Boss OTT 3: अरमान ने रणवीर को दी सलाह, जुबानी जंग में विशाल और सना मकबूल को लेकर कह दी थी ये बात

Tue, 23 Jul 2024 08:23 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 23 Jul 2024 08:23 AM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक रणवीर शौरी को समझाते हुए दिखे। उन्होंने विशाल को सना का आशिक कहे जाने वाली टिप्पणी ना करने की सलाह रणवीर को दी। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3  Armaan malik gave advice to Ranveer Shorey had said this about Vishal and Sana Maqbool
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जैसे-जैसे फाइनल की ओर बढ़ रहा है। घर वालों की तकरार भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में सना मकबूल, विशाल पांडे और रणवीर शौरी को एक दूसरे से भिड़ते हुए देखा गया। दरअसल, सना मकबूल को बिग बॉस ने 'बाहरवाली' बनाया था, जिसका हिंट उन्होंने विशाल को दे दिया था। इस बात से नाराज होकर बिग बॉस ने सजा के तौर पर घर की गैस बंद कर दी और सारा पका हुआ खाना ले लिया। यह बात रणवीर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, जिसके बाद वह सना और विशाल पर बिफर पड़े। बहस के दौरान रणवीर ने विशाल को सना का आशिक कह दिया। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक रणवीर को शांत करते और समझाते हुए नजर आएं। बता दें कि अरमान मलिक रणवीर शौरी के साथ घर में एक बेहतरीन रिश्ता साझा करते हैं। आइए जानते हैं अरमान ने रणवीर को क्या सलाह दी?
विज्ञापन


रणवीर सना और विशाल की जुबानी जंग
दरअसल, बिग बॉस के द्वारा घर का सारा खाना छीन लेने के बाद अरमान और रणवीर सना को खरी-खोटी सुना रहे थे, तभी सना का बचाव करते हुए विशाल बीच में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे नाराज होकर रणवीर ने कहा, 'ये इसके प्यार में पागल हो गया है', 'इनको ऐसा लग रहा है कि ये दोनों कपल बन के निकलेंगे', 'ऐसी छिपकलियां मैंने 200 देखी हैं।'
विज्ञापन

धीमी हुई बैड न्यूज की रफ्तार, जानें कल्कि 2898 एडी समेत अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर ने दी सलाह
हालांकि, अरमान को लगा कि रणवीर का ये बयान उनके खिलाफ जा सकता है। उन्होंने रणवीर को ऐसा ना करने के लिए कहा। रणवीर अरमान की बात से सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन वह फिर भी ऐसी ही बात कहेंगे। वहीं, अरमान ने रणवीर उनकी बात सुनने के लिए कहा। 

सना और रणवीर का रिश्ता
आपको बता दें कि शो के शुरू से ही रणवीर और सना मकबूल के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। उनके बीच में इस तरह की अनबन और बहस अक्सर देखी गई है। हाल ही में, घर के मुखिया के टास्क के दौरान सना ने रणवीर को कहा था, ‘बुड्ढे जैसी आंखें मुझे मत दिखाओ।’ हालांकि, इससे पहले रणवीर ने सना को घर या पागलखाने जाने के लिए कहा था। 
Himesh Reshammiya: कभी नाक से गाने की वजह से हुए थे हिमेश ट्रोल, बाद में उसी स्टाइल के दीवाने हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed