फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 20 weekend ka vaar: Salman khan praised Bobby Deol and also talks about Qazi Touqeer career struggle

बिग बॉस 20: घरवालों के सामने सलमान खान ने क्यों की लॉर्ड बॉबी की तारीफ? इस हॉलीवुड एक्टर का भी दिया उदाहरण

Sun, 13 Sep 2026 10:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस का कल शनिवार को पहला वीकएंड का वार एपिसोड प्रसारित हुआ। सलमान खान घर वालों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बॉबी देओल के नाम का जिक्र किया।

विज्ञापन
Bigg boss 20 weekend ka vaar: Salman khan praised Bobby Deol and also talks about Qazi Touqeer career struggle
सलमान खान-बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान ने वीकएंड का वार एपिसोड में सभी घरवालों से हालचाल पूछा। पहले हफ्ते के अनुभव जाने और एक-दूसरे की बॉन्डिंग के बारे में सवाल किए। इस दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की खूब जमकर तारीफ की। उन्होंने काजी के संघर्ष के दिनों का जिक्र किया। साथ ही बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का भी नाम लिया।

विज्ञापन

Bigg boss 20 weekend ka vaar: Salman khan praised Bobby Deol and also talks about Qazi Touqeer career struggle
काजी तौकीर-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान ने काजी की पीठ थपथपाई
सलमान खान ने काजी से बात करते हुए पूछा, 'एक बात बताओ, आपको लाइफ में सबकुछ इतनी जल्दी मिल गया। आप रॉकस्टार हो गए। अरिजीत के साथ आप एक शो में थे। उसके विनर बने। अरिजीत भी अब बहुत अच्छा कर रहे हैं और आपको ये मंच मिल गया। मगर, ये 20 साल में आपने क्या किया? लाइव शोज किए'?  इस पर काजी ने कहा, 'काफी शो किए सर'। सलमान ने कहा, 'अब आपके गाने की भी तारीफ हो रही है। आपका ह्यूमर, आपकी परफॉर्मेंस सब चीज की तारीफ हो रही है'।
इसके बाद सलमान ने काजी का उदाहरण देते हुए कहा, 'जब बुरा टाइम आता है तो मेहनत करो डटकर। आप देख रहे हो कि चीजें आईं और चली गईं, लेकिन तौकीर ने काम करना नहीं छोड़ा। यह जितनी आपकी जद्दोजहद रही है, लेकिन सबसे बड़ी मेहनत की है आपने मेंटली स्ट्रॉन्ग रहने की, जो कि लोग नहीं कर पाते। लोगों को काजी से सीखना चाहिए'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Qazi Touqeer (@qazitouqeer_official)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 20 weekend ka vaar: Salman khan praised Bobby Deol and also talks about Qazi Touqeer career struggle
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग खान ने बॉबी देओल की मेहनत को किया सलाम
इसके बाद सलमान खान ने खराब वक्त में सकारात्मक बने रहने और प्रयासरत रहने का संदेश दिया। उन्होंने  बॉबी देओल और अमेरिकी एक्टर जॉन ट्रेवोल्टा का भी उदाहरण दिया। 
सलमान खान ने बॉबी देओल का उदाहरण देते हुए कहा, 'बॉबी इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन बहुत मुश्किल दौर से गुजरे। मगर, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। खराब वक्त सबका आता है, लेकिन उस वक्त में इंसान दस गुना ज्यादा मेहनत करता है। बुरे वक्त की एक अच्छी बात यह है कि वह जल्दी बीत भी जाता है'।

विज्ञापन

Bigg boss 20 weekend ka vaar: Salman khan praised Bobby Deol and also talks about Qazi Touqeer career struggle
बॉबी देओल और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल के लिए मसीहा बने थे सलमान खान
बता दें कि बॉबी देओल के करियर में एक समय ऐसा आया था, जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। वह लगभग 10 साल तक इस बुरे दौर से गुजरे। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के नाइट क्लब में बतौर डीजे काम किया था। 

  • बॉबी देओल के इस मुश्किल वक्त सलमान खान मसीहा बनकर आए थे और इंडस्ट्री में उनकी वापसी कराई। 
  • साल 2018 में सलमान खान ने बॉबी को फिल्म 'रेस 3' का ऑफर दिया। वहीं, बॉबी को इसी दिन का इंतजार था। 
  • ऐसे में उन्होंने इस फिल्म में काम किया। इससे उनकी किस्मत थोड़ी बदल गई। 
  • फिर तो 'आश्रम' सीरीज और 'एनिमल' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई दिशा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed