फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: fight In Mahhi Vij and Uditi Singh In salman Khan Hosted relity show video Viral

बिग बॉस 20: क्या लव गिल पर हुआ स्काउट को क्रश? यंग डीएसए के सामने बताया दिल का हाल, बिग बॉस ने दी नसीहत

Tue, 06 Oct 2026 08:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Oct 2026 08:58 AM IST
सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में खूब ड्रामा और झगड़े देखने को मिलते हैं। हाल ही में कनिका और अरिश्फा की लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा माही विज और उदिति के बीच भी तकरार बढ़ गई।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: fight In Mahhi Vij and Uditi Singh In salman Khan Hosted relity show video Viral
स्काउट-लव गिल-यंग डीएसए - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शो 'बिग बॉस 20' जंग का मैदान बन गया है। कुछ प्रतिभागियों के बीच काम-काज को लेकर बहस और झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो कुछ साफ-सफाई में सहयोग नहीं कर रहे। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट में गजब की केमिस्ट्री और दोस्ती देखी जा रही है और बहस के बीच वे एक तरफ हो जाते हैं। शो में लव गिल के लिए फीलिंग्स को लेकर स्काउट काफी कंफ्यूज नजर आए। 

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20: fight In Mahhi Vij and Uditi Singh In salman Khan Hosted relity show video Viral
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

अरिश्फा-कनिका की लड़ाई में कूदे गुल्लू
रियलिटी शो में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस होती देखी गई। सामने आए प्रोमो में अरिश्फा को देखा गया कि वह कप न उठाने को लेकर कनिका को टोक रही हैं। कनिका नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि बाद में रख दूंगी। अरिश्फा और कनिका की गर्मागर्म बातचीत में गुल्लू बीच में बोल पड़ते हैं, जिस पर अरिश्फा भड़क गईं। कनिका से बहस छोड़ वह गुल्लू से बहस करने लगती हैं और कहती हैं कि उनकी और कनिका की लड़ाई में वे (गुल्लू) बीच में क्यों आए? 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20: fight In Mahhi Vij and Uditi Singh In salman Khan Hosted relity show video Viral
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

घर के कैप्टन की बात नहीं मान रहीं माही विज?
इस वीक घर में कैप्टन के तौर पर उदिति सिंह ने कमान संभाल रखी है। वह माही विज और यंग डीएसए को हराकर कैप्टन बनीं। उदिति के कार्यकाल में माही विज घर का काम करने में सपोर्ट नहीं कर रही हैं। सामने आए एक प्रोमो में उदिति माही से पूछती हैं, 'मैम आप डिनर के लिए चॉपिंग कर देंगी'? इस पर माही साफ मना कर देती हैं और कहती हैं, 'मुझे चॉपिंग नहीं आती'। उदिति पूछती हैं, 'आपको कुछ काम नहीं करना'। इस पर माही कहती हैं, 'पिन क्यों मार रही है फालतू में'। माही नाराज हो जाती हैं। इस पर उदिति कहती हैं,  इतना गुस्सा होने वाली बात नहीं थी। इस पर माही कहती हैं, 'चल चल चल'।

विज्ञापन

Bigg Boss 20: fight In Mahhi Vij and Uditi Singh In salman Khan Hosted relity show video Viral
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

आम्रपाली ने संभाली बात
उदिति कहती हैं, 'आपको इतना गिरकर बात करनी है माही मैम तो यह शर्मनाक है'। इसके बाद उदिति गुल्लू से चॉपिंग के लिए कहती हैं, लेकिन गुल्लू भी साफ मना कर देते हैं और कहते हैं कि किसी और के हिस्से का काम वह क्यों करें? उदिति कहती हैं कि फिर घर में डिनर नहीं बनेगा। गुल्लू कहते हैं, 'मत बनाओ। मत खाओ'। झगड़ा देख आम्रपाली दुबे बात संभालने आती हैं और कहती हैं, 'धीरे धीरे लोग बाहर जाएंगे तो काम बढ़ेगा ही'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


Bigg Boss 20: fight In Mahhi Vij and Uditi Singh In salman Khan Hosted relity show video Viral
लव गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या लव गिल पर आया स्काउट का दिल?
बिग बॉस में स्काउट लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज नजर आए। दरअसल, शो में स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियां देखी जा रही हैं। स्काउट ने लव के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के बारे में कहा था कि वे उन्हें बहन की तरह देखते हैं। मगर, हाल ही में यंग डीएसए के साथ बातचीत में वे कंफ्यूज दिखे। स्काउट ने कहा कि इंसान बहन होने से पहले दोस्त भी तो हो सकता है। इसके बाद यंग ने स्काउट से पूछा कि 'क्या तेरा रास्ता बदल रहा है'? इस पर स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता। स्काउट ने इशारों इशारों में यह भी कहा कि जब लव के पास गुल्लू जाते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। स्काउट ने बात करते हुए किसी का नाम नहीं लिया। दोनों इशारों-इशारों में बाते करते दिखे। इस पर बिग बॉस ने यंग और स्काउट को टोकते हुए कहा कि फुसफुसाहट के साथ बात न करें।    

बता दें कि स्काउट पहले से रिलेशनशिप में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड घर के बाहर से उनका पूरा सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच शो में जाकर किसी और के प्रति स्काउट के आकर्षण पर नेटिजंस सवाल कर रहे हैं कि क्या स्काउट अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने वाले हैं?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed