फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: comedian Sunil Pal Angry On Salman Khan for Bigg Boss show says Get this stopped Bhaijaan

बिग बॉस 20: सलमान खान पर क्यों नाराज हुए सुनील पाल? 'बिग बॉस' को बताया 'कलंकित' शो, कहा- 'भाईजान इसे बंद करिए'

Thu, 24 Sep 2026 10:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Sep 2026 10:11 AM IST
सार

Sunil Pal Big Statement On Bigg Boss: रियलिटी शो 'बिग बॉस' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सलमान खान इसके होस्ट हैं। इन दिनों इस का 20वां सीजन चल रहा है। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने बिग बॉस शो पर बड़ा बयान देते हुए इसे 'गटर शो' कहा है। उन्होंने इसे बंद कराने की अपील की है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: comedian Sunil Pal Angry On Salman Khan for Bigg Boss show says Get this stopped Bhaijaan
सुनील पाल-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों 'बिग बॉस 20' प्रसारित हो रहा है। इस बार भी बतौर होस्ट सलमान खान ने कमान संभाली है। बीते दिनों उन्होंने सितारों की सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। लुक्स और कद-काठी को लेकर सितारों की ट्रोलिंग पर गुस्सा जताते हुए सलमान खान ने शो के बीच अपनी टीशर्ट उतार दी थी और करारा जवाब दिया था। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने बिग बॉस पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

बोले- 'बिग बॉस के लोग ट्रोलिंग के हकदार'
सुनील पाल ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए कहा कि इस शो का हर बंदा ट्रोलिंग का हकदार है। साथ ही उन्होंने सलमान खान से भी इस शो को बंद कराने की अपील की। सुनील पाल ने गुस्सा जताते हुए 'बिग बॉस' को 'कलंकित' और 'गटर शो' तक कह दिया। सुनील पाल ने कहा, 'बिग बॉस का कोई भी बंदा ट्रोल किए जाने का ही हकदार है। चाहें वह सलमान खान हों, या कोई प्रतिभागी हो'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'पहले इस शो को बंद कीजिए'
सुनील पाल ने आगे कहा, 'समाज जिनकी वजह से बिग लॉस में हैं, उन 'छपरियों' को स्टार बनाया जाता है, बिग बॉस में। मैं समझता हूं कि सलमान खान पिछले 17 साल से जो यह संस्कारी शो कर रहे हैं, उसका नाम बिग 'बास' है'। कॉमेडियन ने बिग 'बास' कहते हुए दुर्गंध आने वाला रिएक्शन दिया। सुनील ने आगे कहा, 'भाईजान ये 'गटर शो' पहले बंद कीजिए। एक से एक कांड वाले लड़के-लड़कियां वहां आते हैं। हर हर गंगे, सब के सब नंगे'।

विज्ञापन

बिग बॉस को बताया 'कलंकित'
बीते दिनों सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' को होस्ट करते हुए टीशर्ट उतारी थी। उस पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान ने कहा, 'आप तो भैया सुविधा के हिसाब से बनियान और बयान बदलेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा। सलमान भाई मान जाइए। इस तरह की बात आपको सूट नहीं करतीं। बिग बॉस दुनिया का सबसे 'कलंकित' शो है, सबसे 'नालयक' शो है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buzzzooka Spotlight (@buzzzookaspotlight)


'सलमान को स्टार हमने बनाया'
अपनी टिप्पणी पर सलमान की नाराजगी को लेकर वे आश्वस्त दिखे कि वे बुरा नहीं मानेंगे। सुनील पाल ने कहा, 'सलमान खान को हमने बनाया है। सलमान ने हमें नहीं बनाया है। सलमान खान स्टार हम सबकी वजह से हैं। जनता की वजह से। हमने उनकी सैंकड़ों फिल्में देखी हैं। वे इसका बुरा नहीं मानेंगे। सलमान भाई, अक्षय कुमार, शाहरुख खान सब लोग सबक ले लीजिए। आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है'। सुनील ने आगे कहा, 'दो करोड़ में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इतना अच्छा कलेक्शन किया है। पांच सौ करोड़ की फिल्म पांच करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है। शर्म आनी चाहिए। आप इतने बड़े स्टार हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed