फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Zeba React After His Cosy Hug Video Viral With Love Gill

बिग बॉस 20: 'किसी के कैरेक्टर...', आसिफ खान संग लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर उठे सवाल, पत्नी ने कह दी यह बात

Tue, 22 Sep 2026 12:43 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

Aasif Khan Wife Zeba: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी आसिफ खान और लव गिल के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन पर अभिनेता की पत्नी जेबा ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Zeba React After His Cosy Hug Video Viral With Love Gill
आसिफ खान और उनकी पत्नी जेबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'पंचायत' फेम अभिनेता आसिफ खान इन दिनों टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में आने के बाद से ही वह अपने व्यवहार की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई बार उन्हें घर के अंदर अमन गांधी से झगड़ते हुए देखा गया, तो कई बार वह शो पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते नजर आए। 
विज्ञापन


इसके बाद पहले वीकेंड का बार में उन्हें इसके लिए सलमान खान से डांट भी पड़ी। सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर आसिफ खान और शो की दूसरी कंटेस्टेंट लव गिल के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद कुछ दर्शकों ने एक शादीशुदा आदमी के तौर पर उनकी सीमाओं पर सवाल उठाए हैं। अब इन सबके बीच आसिफ की पत्नी जेबा उनके बचाव में आई हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Zeba React After His Cosy Hug Video Viral With Love Gill
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
क्या बोलीं आसिफ की पत्नी जेबा?
आसिफ की पत्नी ने अभिनेता के कैरेक्टर और 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर हो रही चर्चा के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जेबा ने लिखा, 'आसिफ की पत्नी होने के नाते, मुझे लगता है कि यह बात एक बार दिल से और साफ-साफ कहनी चाहिए। जो लोग उनके बारे में अलग तरह की बातें फैला रहे हैं। मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों और उनकी वजह से हमारी शादी पर उठ रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं। प्लीज, सोशल मीडिया पर चल रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24*7 लाइव फ़ीड देखें।'

पोस्ट में आगे लिखा, 'आप देखेंगे कि वह मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में कितनी बार बात करते हैं। आप उस पति को और बेहतर ढंग से जान पाएंगे जिसे मैं जानती हूं। कुछ सेकंड की क्लिप्स में वह सब नहीं दिख सकता। हमारा रिश्ता मजबूत है, हमारी समझ गहरी है और यहां कुछ भी समझाने या सही साबित करने की जरूरत नहीं है। अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दें। लेकिन प्लीज, इस गेम के आधार पर किसी के कैरेक्टर या शादी के बारे में कोई राय न बनाएं। इसलिए जो लोग भी देख रहे हैं वह आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें, उस इंसान को खुद समझें और वह असल में जैसे हैं, वैसे ही उन्हें सपोर्ट करें। कुछ क्लिप्स से कहानी तो बन सकती है, लेकिन वे सच को बदल नहीं सकतीं।'
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Zeba React After His Cosy Hug Video Viral With Love Gill
लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था आसिफ और लव का वायरल वीडियो
बता दें कि जेबा का यह बयान आसिफ और लव के सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद आया है। ऑनलाइन सामने आ रही क्लिप में लव, आसिफ को दिलासा देने के लिए उन्हें गले लगाती है। इसके बाद लव ने एक्टर से उन्हें भी कसकर गले लगाने के लिए कहती हैं। एक दूसरी क्लिप में लव, आसिफ के पैरों बैठे हुए नजर आई थीं। 

इन वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया था। किसी ने आसिफ पर सवाल उठाए, तो किसी ने लव पर आरोप लगाया कि वह शहनाज गिल की नकल करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed