फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 new promo released amaal malik and neha chudasama argued for awej darbar

Bigg Boss 19: अमाल ने डांटा तो फफक कर रो पड़ीं नेहल, आवेज को लेकर हुआ तमाशा; सामने आया शो का प्रोमो

Fri, 26 Sep 2025 03:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 26 Sep 2025 03:22 PM IST
सार

Bigg Boss 19 New Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अमाल मलिक और नेहल चुडासमा के बीच बहस हुई और नेहल फफक कर रो पड़ीं। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 new promo released amaal malik and neha chudasama argued for awej darbar
अमाल मलिक और नेहल चुडासमा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल हो रहा है। शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। आज शुक्रवार को बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें आवेज दरबार को लेकर नेहल और अमाल मलिक में जोरदार बहस हुई। इसके बाद नेहल को रोते हुए देखा गया है। चलिए जानते हैं आखिर क्या हुआ। 

विज्ञापन

अमाल और नेहल में हुई बहस 
शो के नए प्रोमो में दिखता है कि अमाल मलिक नेहल चुडासमा से कहते हैं, 'अगर आवेज के प्रति सहानुभूति हमसे ज्यादा है, तो फिर आवेज ही है।’ इसके जवाब में नेहल कहती हैं, ‘अगर आपको दुख हो रहा है, तो आप देखो।’ फिर अमाल उठ खड़े होते हैं और तेजी से नेहल की ओर जाते हैं, पीछे से आवाज आती है कि अमाल नहीं, अमाल नहीं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



फूट-फूटकर रोने लगीं नेहल 
आगे वीडियो में देखा जाता है कि जब अमाल, नेहल पर आगबबूला होते हैं और उन्हें डांटते हैं, तो नेहल भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'अमाल के लिए 50 बार सहानुभूति दिखाई, तब उसको एकबार भी नहीं दिखा। भाढ़ में जाओ तुम लोग, मैंने अंदर रूम में बैठकर चीजें सुनी हैं।' ये बोलते हुए नेहल की आंखों से लगातार आंसू गिरते रहते हैं और वो फूट-फूटकर रोती दिखती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: OG Worldwide Box Office Collection day 1: ओपनिंग डे पर 'ओजी' का धमाका, मेकर्स का दावा- 'कमाई 150 करोड़ पार'

शानदार होने वाला है वीकएंड वार
इस बार शो में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये वीकएंड वार पर पता चलेगा। ये आगामी शनिवार और रविवार बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के कारनामों की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed