Bigg Boss 19: सलमान के शो पर नजर आ सकती हैं अनोखी मेहमान, यूएई की हबूबू की देश में चर्चा; जानिए क्या है मामला
Bigg Boss 19 First Contestant: सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 19वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस शो के लिए पहले कंटेस्टेंट का नाम नाम सामने आ रहा है, जो आपको चौंका सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस बार धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। इस बार कुछ ऐसा होने वाला है, जो आजतक नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो के लिए पहले प्रतियोगी का नाम सामने आ चुका है, जिनके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस कंटेस्टेंट के बारे में।
इंसानों से भी आगे है ये कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' में इस बार कुछ बिल्कुल अनोखा होने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस शो की पहली कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो चुका है, जिसका नाता भारत से नहीं बल्कि यूएई से है। 'बिग बॉस 19' में इस बार यूएई की एआई रोबोट डॉल 'हबूबू' आने वाली है, जो बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों में से एक के रूप में प्रवेश करेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब इंसानों से परे कोई चीज इंसानों के बीच समय बिताएगा।
🚨 BIGG BOSS 19 🚨
— BiggBoss24x7 (@BB24x7_) July 1, 2025
India’s biggest reality show just got its wildest twist ever! 🤖
Say hello to HABUBU – the first-ever interactive Emirati robot-doll from UAE – and guess what… SHE’S ENTERING THE BIGG BOSS HOUSE! 🏠👁️🗨️
Forget drama queens and gym bros—this time, the… pic.twitter.com/WDuMORL74Y
कौन है हबूबू?
हबूबू कोई साधारण रोबोट नहीं है। यूएई में डिजाइन की गई यह रोबोट अपनी अनोखी विशेषताओं, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और हिंदी सहित सात भाषाओं में बातचीत करने के लिए जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि ये सभी प्रकार के कार्यों में सक्षम है।
यह खबर भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: ऋषभ और भाग्यश्री की झूठी शादी का सच क्या आएगा सामने? सीरियल में दिखेगा नया ट्विस्ट
कब आ रहा बिग बॉस 19?
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस का 19वां सीजना अगस्त महीने में आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। इस नए सीजन के लिए कई सेलेब्स का नाम सामने आया, लेकिन किसी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।