फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bade Achhe Lagte Hain Story Update Is Rishabh And Bhagyashree Fake Marriage Expose Soon

Bade Achhe Lagte Hain: ऋषभ और भाग्यश्री की झूठी शादी का सच क्या आएगा सामने? सीरियल में दिखेगा नया ट्विस्ट

Wed, 02 Jul 2025 12:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:02 PM IST
सार

Bade Achhe Lagte Hain Story Update: इन दिनों ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल का नया सीजन दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हाल ही में शुरू हुए इस सीरियल में कई मोड़ आ चुके हैं। सीरियल के लीड कैरेक्टर भाग्यश्री और ऋषभ दुनिया की नजर में पति-पत्नी हैं, मगर इनकी शादी नकली है। क्या इस नकली शादी का सच भाग्यश्री के पैरेंट्स के सामने आ जाएगा? 

विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hain Story Update Is Rishabh And Bhagyashree Fake Marriage Expose Soon
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जाेशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18

विस्तार

सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन की कहानी की शुरुआत भाग्यश्री नाम की लड़की से होती है, जो कई साल से अपने पैरेंट्स से दूर रह रही है। भाग्यश्री पैरेंट्स को फोन करके बताती है कि वह शादी कर रही है, मगर जिस शख्स से वह शादी करने वाली थी, वह धोखेबाज निकला। मगर अपने पैरेंट्स को वह इस बारे में बताना नहीं चाहती है। ऐसे में जब उसके पैरेंट्स मिलने आते हैं, तो वह अपने ऑफिस में काम करने वाले ऋषभ को अपना पति बताती हैं। मगर अब ऐसी सिचुएशन सीरियल में बन रही है कि भाग्यश्री और ऋषभ की नकली शादी का पर्दाफाश हो सकता है। 

विज्ञापन


सामने आकर खड़ी हो गई ये दिक्कत 
ऋषभ, भाग्यश्री का नकली पति बन जाता है, साथ ही उसके परिवार वालों का दिल भी जीत लेता है। ये दोनों पति-पत्नी बनने का अच्छा ड्रामा कर रहे हैं। मगर अचानक मुकुल नाम का एक शख्स, भाग्यश्री और ऋषभ से शादी का सर्टिफिकेट मांगता है। भाग्यश्री के पैरेंट्स और सोसायटी वालों के सामने मैरीज सर्टिफिकेट पेश करने को कहता है। ऐसे में ऋषभ और भाग्यश्री अब क्या करेंगे? 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के अलावा ये रोमांटिक सीरियल भी हुए मशहूर, क्या आपने देखे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आएगा मैरीज सर्टिफिकेट 
ऋषभ और भाग्यश्री की तो शादी ही नहीं हुई, ऐसे में वह मैरीज सेर्टिफिकेट कहां से लाएंगे? मगर ऋषभ, मुकुल को कहता है कि वह मैरीज सर्टिफिकेट तलाश करके दिखा देगा। इसके बाद ऋषभ अपने अच्छे स्वभाव से सोसायटी में रहने वाली आंटियों का दिल जीत लेता है। इससे सबको लगता है कि मुकुल बेकार में ऋषभ और भाग्यश्री को परेशान कर रहा है। 


हैरान हो जाएंगे भाग्यश्री के पापा 
आने वाले एपिसोड में मुकुल अचानक सोसायटी वालों के सामने वो पेपर लाकर रख देगा, जिसमें लिखा है कि जब भाग्यश्री साेसायटी में रहने आई तो उसने फॉर्म में खुद को सिंगल लिखा था। फिर ऋषभ से शादी कैसे हो गई? यह जानकार भाग्यश्री के पापा हैरान हो जाएंगे। इस सिचुएशन में ऋषभ और भाग्यश्री क्या करेंगे? यही सीरियल का सबसे बडा ट्विस्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed