तान्या मित्तल की एक-एक बात निकली सच? घर में भव्य स्वागत से लेकर होम थिएटर का वीडियो, फैंस बोले- दिल से भी अमीर
Tanya Mittal Home Video: 'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल अब ग्वालियर में अपने घर पर पहुंच गई हैं। तान्या अपने घर पहुंचते ही अपने पिता और मामा से मिलकर काफी भावुक हो गईं। उनके वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूट-फूट कर रोईं तान्या मित्तल
घर के बाहर फूल-मालाओं से सजा गेट, खड़ी महंगी गाड़ियों की कतार और अंदर जश्न का माहौल- यह सब तान्या की उस दुनिया की झलक देता है, जिसकी झलक उन्होंने बिग बॉस के घर में कई बार दी, लेकिन नाम और पहचान कभी सार्वजनिक नहीं की। वीडियो में तान्या अपने पिता से लिपटते हुए कहती हैं कि उन्होंने जानबूझकर शो के दौरान परिवार का नाम नहीं लिया, ताकि किसी को उनके बारे में गलत बातें कहने का मौका न मिले। इस एक लाइन ने उनके फैंस के दिल को छू लिया।
विज्ञापन विज्ञापन
#tanyamittal home 🥰. pic.twitter.com/f9o76D4l0d
— perspective (@AyushSharm56852) December 15, 2025
तान्या का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बिग बॉस के पूरे सफर में तान्या बार-बार अपने घर, अपने संस्कार और अपने संघर्षों की बात करती रहीं, लेकिन कभी मां-बाप या रिश्तेदारों का नाम सामने नहीं आने दिया। यही वजह है कि शो के बाहर भी लोग उनके परिवार को लेकर कयास लगाते रहे। अब जब तान्या घर पहुंचीं, तो यह भावुक मुलाकात मानो हर सवाल का जवाब बन गई। इसके अलावा तान्या ने अपने घर से एक और वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इसी तरह से पूरे परिवार के साथ मिलकर फिल्में देखते हैं।
वायरल वीडियो में तान्या सिर्फ पिता ही नहीं, बल्कि अपने मामा और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी गले लगती नजर आती हैं। वह यह कहते हुए भावुक हो जाती हैं कि नाम न लेने के बावजूद लोग परिवार का मजाक उड़ाते रहे। इस पर फैंस ने सोशल मीडिया पर तान्या के समर्थन में जमकर कमेंट किए। किसी ने उन्हें दिल से अमीर कहा, तो किसी ने लिखा कि इतने उतार-चढ़ाव के बाद पिता की बाहों में सुकून मिलना लाजमी है।
यह खबर भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के घर पर GST की छापेमारी, शादी की सालगिरह के जश्न के बीच मिली खबर
सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट रहीं तान्या
गौरतलब है कि तान्या मित्तल भले ही बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम न कर पाईं हों, लेकिन शो की सबसे ज्यादा वायरल और चर्चित चेहरा वही रहीं। सलमान खान भी मंच से यह कह चुके हैं कि जीत सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं होती। शो खत्म होते ही तान्या की झोली में काम भी आ गया है। उन्हें पहला एक्टिंग असाइनमेंट और एक विज्ञापन फिल्म मिल चुकी है, वहीं इंडस्ट्री में उनके अगले कदम को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।