फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 contestants targeting tanya mittal for her behavior in show

Bigg Boss 19: बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स ने तान्या मित्तल को किया टारगेट, लगाए आरोप; हुईं इमोशनल

Sun, 31 Aug 2025 04:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 31 Aug 2025 04:58 PM IST
सार

Tanya Mittal in Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने पहले हफ्ते में ही काफी चर्चाओं में आ गया है और कंटेस्टेंट के बीच की झड़प लोगों का ध्यान खींच रही है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल पर प्रतियोगी आरोप लगाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 contestants targeting tanya mittal for her behavior in show
तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने शुरुआती हफ्ते में ही काफी रोमांचक हो गया है। आए दिन कंटेस्टेंट के बीच गहमागहमी बढ़ती जा रही है। अब शो ने एक प्रोमो लॉन्च किया है, जिसमें प्रतियोगी तान्या मित्तल पर भड़कते नजर आ रहे हैं और उनपर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। आइए देखें कंटेस्टेंट्स ने क्या कहा। 

विज्ञापन

तान्या मित्तल पर लगे आरोप
जियो हॉटस्टार पर जारी हुए नए प्रोमो में बिग बॉस 19 के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अशनूर कौर और तान्या मित्तल में कौन अपने आप को सबसे ज्यादा सुपीरियर बताता है। इसके जवाब में प्रतियोगियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि तान्या मित्तल अपने आप को ज्यादा बेहतर समझती हैं। वहीं यूट्यूबर कुनिका सदानंद ने कहा कि तान्या मित्तल को लगता है कि वो बहुत संघर्ष करके यहां तक पहुंची हैं। ज्यादातर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को टारगेट करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

विज्ञापन
विज्ञापन

वीकएंड का वार है जारी
शनिवार को वीकएंड का वार देखने को मिला, जिसमें किसी को एलिमिनेट तो नहीं किया गया, लेकिन गौरव खन्ना के रिश्ते अशनूर और कुनिका से खराब होते हुए दिखे। सलमान खान के जाने के बाद अशनूर और गौरव के बीच बहस देखने को मिली। अब आज रविवार का दिन काफी रोमांंचक हो सकता है। 


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, एक हफ्ते में बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां


बिग बॉस 19 के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed