मालती चाहर और फरहाना बनीं कट्टर दुश्मन? बिग बॉस 19 में फिर जमकर हुआ हंगामा; देखें वायरल वीडियो
Bigg Boss 19 Episode Update: बिग बॉस 19 में पिछले दिनों फरहाना भट्ट और मालती चाहर के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। एक बार फिर से दोनों के बीच बहसबाजी हुई। इस झगड़े में दोनों एक-दूसरे को उल्टी-सीधी बातें कहती दिखीं।
विस्तार
बिग बॉस 19 एक रियलिटी शो कम झगडे़, फसाद और बहसबाजी का अड्डा बन चुका है। हालिया रिलीज एक प्रोमो में फरहाना भट्ट और मालती चाहर के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। क्या है इस झगड़े की वजह? जानिए।
किचेन में काम ना करना मालती को पड़ा भारी
बिग बॉस 19 के नए प्रोमाे में दिखा कि किचेन में मालती तिवारी ने अपना टास्क पूरा नहीं किया। समय पर प्रतियाेगियों को नाश्ता नहीं मिला। इसी बात पर फरहाना भट्ट नाराज हो गईं। वह इस बात को लेकर मालती से लड़ने लगीं। मालती ने झगड़े में फरहाना को एनाबेल (हॉरर डॉल) कह दिया। मालती ने फरहाना को ‘चमची’ तक कहा। इन बातों से फरहाना और नाराज हुईं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: ‘अगली बार कपड़े पहनकर बात करना मुझसे…’, बिग बॉस 19 में सलमान ने मालती से कही ऐसी बात; आखिर क्यों भड़के भाईजान?
दोनों में कुछ दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
पिछले दिनों बिग बॉस 19 में मालती और फरहाना भट्ट के बीच बहसबाजी होती दिखी थी। दरअसल, फरहाना को देखकर मालती ने कहा है कि वह उसका चेहरा नहीं देखना चाहती है। इस पर फरहाना ने भी पलटवार किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इस बहस में बाकी लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे।