Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में जाने से पहले अशनूर कौर ने गुरुद्वारे में टेका माथा, हुनर हाली भी दिखीं साथ
Ashnoor Kaur And Hunar Hali: टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और हुनर हाली सलमान के शो बिग बॉस 19 के लिए अब फाइनल बताई जा रही हैं। घर में जाने से पहले दोनों एक्ट्रेसेस ने गुरुद्वारे जाकर माथा टेका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुद्वारे में माता-पिता संग पहुंचीं अशनूर
हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों में अशनूर और हुनर पारंपरिक परिधान में बेहद साधारण और विनम्र अंदाज में गुरुद्वारे में मत्था टेकती नजर आईं। दोनों ने सिर पर चुन्नी ली हुई थी। अशनूर यहां अपने पिता के साथ पैपराजी के कैमरों में भी स्पॉट हुईं, जहां उनसे बिग बॉस पर सवाल किया गया तो वो मुस्कराते हुए नजर आईं।
विज्ञापन विज्ञापन
क्या बिग बॉस 19 में दिखाई देंगी दोनों अभिनेत्रियां?
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादास्पद लेकिन बेहद लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। अशनूर और हुनर की एक साथ सार्वजनिक उपस्थिति को लेकर फैन्स मान रहे हैं कि दोनों शो में भाग लेने से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं।
ये खबर भी पढ़ें: Divya Khossla: 'एक चतुर नार' के लिए झुग्गी-झोपड़ी में रहीं टी-सीरीज की मालकिन, दिव्या खोसला के पोस्ट से खुलासा
अशनूर, जो अपने बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत कर चुकी हैं और टीवी पर कई सफल शो कर चुकी हैं, वहीं हुनर हाली भी ‘सपनों से भरे नैना’ और ‘एक बोन्ध इश्क’ जैसे धारावाहिकों में अपनी अदाकारी से दिल जीत चुकी हैं।
कौन-कौन आ सकता है इस बार?
एक फैन पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ की मानें तो इस बार कई टेलीविजन और सोशल मीडिया सितारे शो के लिए बातचीत में हैं। इनमें रति पांडे, अपूर्व मुखिजा, मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले और भाविका शर्मा के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पूर्व कलाकार शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री को भी अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। एक दिलचस्प अफवाह ये भी है कि यूएई के एक रोबोट 'हबूबू' को भी शो में लाने का विचार था, लेकिन खबर है कि उस योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
कब शुरू होगा बिग बॉस 19?
24 अगस्त से यानी अब से ठीक एक हफ्ते बाद शो का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस बार कौन-कौन बिग बॉस के घर का हिस्सा बनेगा।