‘बहुत लोग किरदार निभा रहे हैं’ अमाल मलिक ने किस प्रतियोगी पर कसा तंज? फरहाना की तारीफ के बांधे पुल
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में सिंगर अमाल मलिक अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। शो के हालिया प्रोमो में वह कुछ प्रतियोगियों पर तंज कसते दिखे। इस लिस्ट में उनकी एक पुरानी दोस्त भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 में हर दिन रिश्ते बदलते हैं, दोस्त ही दुश्मन बन जाते हैं। साथ ही कई लोग ऐसे होते हैं, जो रियल ना होकर, फेक इमेज बना रहे होते हैं। इस बात को लेकर अमाल ने अपनी राय जाहिर की। वह शहबाज के सामने इन बातों का जिक्र करते दिखे। ‘बिग बॉस 19’ के शो कुछ प्रतियोगियों को उन्होंने फेक कहा। अमाल का मानना है कि शो में कुछ लोग किरदार निभा रहे हैं। वह अपनी इमेज अलग किस्म की बना रहे हैं।
तान्या मित्तल को किया टारगेट
‘बिग बॉस 19’ के हालिया प्रोमो में अमाल मलिक शहबाज से कहते हैं, ‘तुम, मैं और फरहान और कुनिका जी रियल हैं। बाकी लोग किरदार निभा रहे हैं। तान्या को मैंने टोका है, आइना दिखाया गया है। गौरव खन्ना और अशनूर भी इमेज कॉन्शस हैं।’ इस तरह से अमाल ने गौरव, अशनूर और तान्या को टारगेट किया।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: BB19 के घर में हुआ बड़ा उलटफेर, गौरव की हरकतों से नाराज हुए प्रतियोगी; इस कंटेस्टेंट ने संभाली कैप्टेंसी
फरहाना की तारीफ करते दिखे
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की वैसे तो बिग बॉस 19 में बनती नहीं है। लेकिन वह मानते हैं कि फरहाना जैसी है, वैसा ही शो में खुद काे दिखाती है। इस बात को अमाल एप्रीशिएट करते हैं। शहबाज भी अमाल की बात पर हामी भरते हुए नजर आते हैं।
मृदुल तिवारी हुआ घर से बाहर
पिछले वीकएंड ‘बिग बाॅस 19’ में डबल एविक्शन हुआ था। इस हफ्ते अचानक मिड वीक एविक्शन हुआ। शो से देसी छोरे मृदुल तिवारी को बाहर जाना पड़ा। फिनाले से चार हफ्ते पहले इस प्रतियोगी को शो से बाहर जाना पड़ा है। अब शो में गौरव खन्ना, शहबाज, अशनूर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और मालती चाहर बचे हैं।