Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 Amaal Malik and Farhana Bhatt romantic Photo goes Viral On Social Media Netizens Got confused

क्या 'बिग बॉस 19' का सारा क्लेश भूल गए फरहाना-अमाल मलिक? रोमांटिक लुक में आए नजर; अंदाज देख नेटिजन्स भी चौंके

Mon, 02 Feb 2026 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 05:32 PM IST
सार

Amaal Malik-Farhana Bhatt: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट नजर आए थे। शो में कई बार दोनों का झगड़ा हुआ था। मगर, अब इनकी एक रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देख लोग चौंक गए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Amaal Malik and Farhana Bhatt romantic Photo goes Viral On Social Media Netizens Got confused
फरहाना भट्ट-अमाल मलिक - फोटो : X

विस्तार

अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच 'बिग बॉस 19' के दौरान कई बार झगड़ा हुआ। दोनों कई बार एक-दूसरे को नसीहत देते दिखे थे। शो खत्म हुए अब वक्त हो चुका है और लगता है अमाल और फरहाना ने भी पुराने लड़ाई-झगड़े और गिले-शिकवों पर धूल डाल दी है। फिलहाल तो इनकी एक रोमांटिक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है, जिसे देख नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक-दूजे की बाहों में खोए अमाल और फरहाना
'बिग बॉस 19' में घर के अंदर रहते हुए अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच खूब तकरार हुई। मगर, अब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में कुछ और ही तस्वीर नजर आ रही है। दोनों रोमांटिक अंदाज में एक-दूजे की बाहों में खोए हुए हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। यह भी बता दें कि यह कोई एआई फोटो नहीं है, बल्कि असली है। इस फोटो का सीधा ताल्लुक इन दोनों के आगामी प्रोजेक्ट से है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

Bigg Boss 19 Amaal Malik and Farhana Bhatt romantic Photo goes Viral On Social Media Netizens Got confused
अमाल मलिक-फरहाना भट्ट - फोटो : X

नेटिजन्स ने पूछे सवाल
फरहाना के साथ यह तस्वीर अमाल मलिक ने अपने एक्स अकाउंट से साझा की है। उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इस फोटो को देख नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि आखिर यह क्या है? कुछ यूजर्स तो पूछ रहे हैं कि क्या दोनों रिलेशनशिप में आ गए हैं? वैसे इस तस्वीर की सच्चाई फरहाना और अमाल के आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी है। 'बिग बॉस 19' के बाद दोनों को साथ में एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ, जो एक म्यूजिक वीडियो का है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो चुकी है। इसकी एक झलक अमाल ने आज सोमवार को एक्स अकाउंट से शेयर की है।

 

कब रिलीज होगा म्यूजिक वीडियो?
बीते दिनों 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट के लिए एक इवेंट रखा गया था। उस इवेंट के दौरान भी अमाल और फरहाना अपने इसी प्रोजेक्ट में बिजी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल होने वाली है। यह कब रिलीज होगा, इसे लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed