फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 17 Fame Ankita Lokhande Says No One Can stop Her From Talking About Late Actor Sushant Singh Rajput

Ankita Lokhande: सुशांत के बारे में बात करने पर सामने आई अंकिता की प्रतिक्रिया, बोलीं- कोई नहीं रोक सकता

Sun, 10 Mar 2024 02:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 10 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

बिग बॉस 17 में अंकिता कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आईं। इसे लेकर उनके ऊपर सहानुभूति लेने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Fame Ankita Lokhande Says No One Can stop Her From Talking About Late Actor Sushant Singh Rajput
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में आने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में अपने पति विक्की जैन के साथ उनके झगड़े खूब चर्चा में रहे थे। शो में अंकिता कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आईं। अभिनेत्री के ससुराल वालों समेत कई लोगों ने इसे लेकर उनके ऊपर सहानुभूति लेने का आरोप लगाया था। हाल ही में अंकिता ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है। साथ ही विक्की के साथ अपनी इक्वेशन पर भी बात की है। 

विज्ञापन

सुशांत को लेकर क्या बोलीं अंकिता

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि उन्हें अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सवालों का सामना करना पड़ता है। बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स भी उनसे दिवंगत अभिनेता के बारे में पूछते थे। अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिंदगी है। अगर मैं किसी को जानती हूं या किसी के बारे में कुछ अच्छा जानती हूं, तो मैं हमेशा उसके बारे में बोलूंगी। मुझे कोई भी रोक नहीं सकता है।' 

विज्ञापन


Aly Goni: क्या अली गोनी ने कसा एल्विश-मैक्सटर्न पर तंज? क्रिप्टिक पोस्ट में अभिनेता ने लिखी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की के साथ इक्वेशन पर कही ये बात

बिग बॉस के घर में अंकिता और विक्की जैन के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिलती थी। शो के दौरान आई तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेत्री ने इन खबरों का खंडन करते हुए विक्की के साथ अपने मजबूत रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आप जिससे प्यार करते हैं, आपको उससे प्यार करते रहना चाहिए। उसके सर पर बैठके नाचो, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि अगर वह आपसे प्यार करता है, तो वह आपके साथ रहेगा और कहीं नहीं जाएगा।'

 
शो की तीसरी रनर-अप थीं अंकिता

अंकिता लोखंडे ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में तीसरी रनर-अप का स्थान हासिल किया था। वहीं, मुनव्वर फारुकी शो के विजेता बनकर उभरे थे। अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा दूसरे रनर-अप रहे थे। शो को खत्म हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी भी शो के कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट बटोर रहे हैं।  

Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed