फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 16 winner and Rapper MC Stan buys a New Luxurious car worth Rs 1.5 crore Shares Photos With Fans

MC Stan: रैपर एमसी स्टेन ने खरीदी डेढ़ करोड़ रुपये की एसयूवी कार, तस्वीरें साझा कर जताई खुशी

Sun, 18 Aug 2024 01:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 18 Aug 2024 01:15 PM IST
सार

अपनी साधारण शुरुआत से लेकर संगीत इंडस्ट्री में आगे बढ़ने तक उन्होंने लगातार अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है और अपेक्षाओं को चुनौती दी है। डिफेंडर 110 सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि यह एमसी स्टेन की सफलता और नई ऊंचाइयों को छूने के उनके अथक प्रयास को दिखाती है।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 winner and Rapper MC Stan buys a New Luxurious car worth Rs 1.5 crore Shares Photos With Fans
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम @m___c___stan

विस्तार

बिग बॉस 16 के विजेता और रैपर एमसी स्टेन अपने 'बस्ती का हस्ती' और 'तड़ीपार' जैसे बेहतरीन हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। अपनी शानदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले एमसी स्टेन अपने अनूठे संगीत से दर्शकों को आकर्षित करते हैं। एमसी स्टेन को लग्जरी चीजों का काफी शौक है। उन्होंने अपने लग्जरी कलेक्शन में एक और नई गाड़ी शामिल कर ली है। रैपर ने 1.5 करोड़ रुपये की कीमत वाली डिफेंडर 110 खरीदी है। ये एसयूवी कार उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। 

विज्ञापन

एमसी स्टेन की सफलता को दिखाती है ये लग्जरी कार

एमसी स्टेन के लिए यह कार सिर्फ लग्जरी वाहन के मालिक होने के बारे में नहीं है। बल्कि पुणे की सड़कों से भारत के सबसे मशहूर रैपर्स में से एक बनने तक एमसी स्टेन के सफर को दिखाती है। उनकी कहानी धैर्य, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की कहानी है। अपनी साधारण शुरुआत से लेकर संगीत इंडस्ट्री में आगे बढ़ने तक उन्होंने लगातार अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है और अपेक्षाओं को चुनौती दी है। डिफेंडर 110 सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि यह एमसी स्टेन की सफलता और नई ऊंचाइयों को छूने के उनके अथक प्रयास को दिखाती है।

विज्ञापन


एमसी स्टेन ने साझा किया पोस्ट
एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर नई कार खरीदने की जानकारी दी है। उन्होंने कार के साथ पोज देते हुए तस्वीरें साझा की हैं। रैपर ने लिखा, 'नया चाबुक, चुपचाप कदम बढ़ाओ, अपने रक्षक को शोर मचाने दें।' उनके पोस्ट पर फैंस पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MC STΔN 💔 (@m___c___stan)









 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed