Bigg Boss 16: फिनाले से पहले रोहित देंगे घरवालों को मुश्किल टास्क, किसे मिलेगा खतरों के खिलाड़ी का ऑफर?
फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में धांसू एंट्री करके कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया है, लेकिन शो में उन्होंने एक खास मकसद से एंट्री की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है। शो में अब सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं और इनमें से ही कोई एक ‘बिग बॉस सीजन 16’ की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। सोशल मीडिया पर भी शो के विनर को लेकर काफी प्रिडिक्शन किए जा रहे हैं। हाल ही में, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में धांसू एंट्री करके कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया है, लेकिन शो में उन्होंने एक खास मकसद से एंट्री की है।
‘बिग बॉस’ ने अपने हालिया एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी अब तक की ‘बिग बॉस’ में जर्नी से रूबरू कराया। इसके बाद घरवालों को एक और सरप्राइज मिला। ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में आने के लिए कहा और बताया कि घर में खतरा आ गया। यह सुनकर सभी घरवाले गार्डन एरिया में पहुंचते हैं और देखते है कि रात अंधेरे में शीशे की दीवार तोड़कर रोहित शेट्टी घर के अंदर एंट्री कर रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर प्रियंका की तो डर के मारे चीख निकल जाती है।
Full Promo 💫
Shiv Stan Archana JV
Rohit Shetty in BiggBoss House KKK#BiggBoss16 | #BB16pic.twitter.com/MgBMw9dBJD
Full Promo 💫
— 「𝐋𝐢𝐭𝐭𝐬𝐬𝐒」 (@enocint_boy) February 9, 2023
Shiv Stan Archana JV
Rohit Shetty in BiggBoss House KKK#BiggBoss16 | #BB16pic.twitter.com/MgBMw9dBJD
निर्देशक रोहित शेट्टी पहले भी ‘बिग बॉस’ में एंट्री कर चुके हैं। पिछली बार फिल्म सर्कस के प्रमोशन के लिए रोहित शो में आए थे और उस वक्त उन्होंने शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक और प्रियंका चाहर चौधरी को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में आने की बात कही थी। अब उनकी दोबारा एंट्री ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रोहित बिग बॉस के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स से कुछ खतरनाक टास्क करवाएंगे।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी इसलिए ‘बिग बॉस’ के घर में गए हैं, जिससे वह अपने आगामी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 के लिए घर से एक कंटेस्टेंट का चुनाव करेंगे। खबरों की मानें तो रोहित अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के लिए शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को ऑफर देंगे। यही नहीं, ऐसा माना जा रहा है कि रोहित ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन की घोषणा भी करेंगे।