Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा
राखी सावंत का कहना है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि अगर वह खामोश नहीं रहीं तो सारे वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत की जिंदगी इन दिनों उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। उनकी शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान ने विकराल रूप ले लिया है। राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अब राखी सावंत दावा कर रही हैं कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उन्हें खामोश रहने के लिए कहा जा रहा है। राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राखी कह रही हैं, 'मैं बहुत टॉर्चर हो रही हूं। धमकियां मिल रही हैं कि अगर खामोश नहीं रही तो मेरे सारे वीडियो वायरल हो जाएंगे। अचानक पता चला कि मेरे पति आदिल के एडवोकेट यहां पेश हुए हैं। पता चला तो मैं जल्दी से भाग कर आई, मेरी एडवोकेट भी आईं। पुलिस भी आई। सबकुछ तो सोमवार के लिए बोला गया था तो आज अचानक कैसे हो गया? कुछ पता नहीं चला। सरकारी वकील और मेरे एडवोकेट के बीच बहस हुई है। अब सोमवार-मंगलवार को आगे की सुनवाई होगी।
राखी नेकहा, 'पुलिस स्टेशन में सारे सबूत हैं। जज साहब के पास अभी वह सबूत पहुंचे नहीं है। मैं कानून और कोर्ट-कचहरी नहीं जानती। मेरी एडवोकेट ने सब सबूत दिए हैं। आदिल के वकील बेल के लिए दलील दे रहे थे। पर मेरी एडवोकेट ने फाइट की है कि सर एक बार आप सारे सबूत तो देख लो। मेडिकल सर्टिफिकेट देख लो।'
राखी की एडवोकेट ने कहा है कि आदिल के वकील ने आज उनकी बेल एप्लीकेशन दी थी। पुलिस वालों को पुलिस कस्टडी मिली नहीं और अभी जांच हुई नहीं है। अभी जांच होगी। आदिल की बेल एप्लीकेशन की हीयरिंग अब मंगलवार को होगी। तभी पता चलेगा कि बेल मिलेगी या नहीं। आज बेल नहीं मिली है।
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था