फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 13 Fame Asim Riaz Shares Photo With Mystery Girl After Breakup With Himanshi Khurana Deets Inside

Asim Riaz: हिमांशी से ब्रेकअप के बाद आसिम की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री? साझा की मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर

Wed, 07 Aug 2024 03:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 07 Aug 2024 03:33 PM IST
सार

हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद असीम रियाज ने बार-बार संकेत दिए हैं कि वह किसी और को डेट कर रहे हैं। फैंस उनकी मिस्ट्री गर्ल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी आसिम फैंस के साथ अपनी मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर साझा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Fame Asim Riaz Shares Photo With Mystery Girl After Breakup With Himanshi Khurana Deets Inside
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अपने ब्रेकअप के बाद से ही लगातार चर्चा में बने रहे हैं। तीन साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। दोनों अब-अपनी अपनी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं। हिमांशी से ब्रेकअप के बाद आसिम रियाज किसी और को डेट कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर साझा की है। हालांकि, इस तस्वीर में भी महिला का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

फैंस देखना चाहते हैं मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर

आसिम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें महिला कैमरे की तरफ पीठ करके पोज देती नजर आ रही थी। इसलिए, तस्वीर में उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। फैंस आसिम की मिस्ट्री गर्ल का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी आसिम फैंस के साथ अपनी मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर साझा की है। हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद असीम रियाज ने बार-बार संकेत दिए हैं कि वह किसी और को डेट कर रहे हैं।  

विज्ञापन


Srijit Mukherji: बांग्लादेश में स्थगित हुई मृणाल सेन की बायोपिक 'पदातिक' की रिलीज, मौजूदा हालात बने कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशी ने स्टोरी साझा कर लिखी थी ये बात

दिलचस्प ये है कि हिमांशी खुराना के स्टोरी साझा करने के बाद आसिम ने मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर साझा की है। हाल ही में हिमांशी ने अपनी कहानी साझा करने को लेकर बात कही थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट साझा कर उन्होंने लिखा था, मैं 'अपनी कहानी बताने के लिए तैयार हूं।' 



बिग बॉस 13 में हुआ था प्यार

हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया था कि वह क्या बताने वाली हैं। उनके पोस्ट ने नेटिजन्स को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह आसिम या उनके ब्रेकअप से जुड़ा कुछ साझा करना चाहती हैं। आसिम और हिमांशी बिग बॉस 13 के घर में मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दिसंबर 2023 में दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी।  

Vedaa Song Mummy Ji: 'वेदा' का आइटम सॉग 'मम्मी जी' हुआ रिलीज, मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed