{"_id":"662b4e591811da0d120c4393","slug":"big-update-on-kiara-advani-role-in-prabhas-film-salaar-2-know-the-truth-of-this-rumor-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salaar 2: 'सालार 2' में कियारा आडवाणी के काम करने पर आया बड़ा अपडेट, तुरंत जान लीजिए इस अफवाह की सच्चाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salaar 2: 'सालार 2' में कियारा आडवाणी के काम करने पर आया बड़ा अपडेट, तुरंत जान लीजिए इस अफवाह की सच्चाई
Fri, 26 Apr 2024 12:19 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:19 PM IST
सार
हाल ही में, इस बात की अफवाह उड़ी कि 'सालार 2' में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस अफवाह को सुनते ही कियारा के फैंस उत्साहित हो गए। अब इस अफवाह को लेकर बड़ा खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रभास की फिल्म 'सालार 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले भाग को फैंस ने खूब पसंद किया था। आए दिन फिल्म से जुड़ा कोई-न-कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में, इस बात की अफवाह उड़ी कि फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस अफवाह को सुनते ही कियारा के फैंस उत्साहित हो गए। इसी बीच इस अफवाह को लेकर बड़ा खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
Arushi Sharma: गोल्डन कलीरे-गुलाबी लहंगे में आरुषि का ब्राइडल लुक, लव आज कल अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
यह है अफवाह की हकीकत
वेबसाइट 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी के 'सालार 2' में काम करने की अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। यह एक झूठी खबर है। कुछ दिनों से यह अफवाह फैली हुई थी कि कियारा इस फिल्म में एक गाने में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। बेशक, इस बात को जानकर कियारा के फैंस को झटका लगने वाला है। अफवाह के खंडन के साथ ही फिल्म के सीक्वल में कियारा को देखने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।
विज्ञापन
इस साल शादी के बंधन में बंधेंगे जैस्मिन भसीन-अली गोनी?
इस तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी कियारा
कियारा भले ही इस तेलुगु फिल्म में नहीं दिखेंगी, लेकिन उनकी झोली में एक दूसरी तेलुगु फिल्म है। इसका नाम 'गेम चेंजर' है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ राम चरण अभिनय करते नजर आएंगे। 'सालार 2' की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ-साथ श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के पहले भाग ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसी के चलते उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का दूसरा भाग भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।
Fardeen Khan: कई साल पहले संजय लीला भंसाली से काम मांगने गए थे फरदीन खान, निर्देशक ने यह कहकर किया था मना