फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big update on Daniel Craig starrer Wake Up Dead Man A Knives Out Mystery actor Jeremy Renner joins the cast

Jeremy Renner: 'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' पर आया बड़ा अपडेट, जेरेमी रेनर की हुई एंट्री

Fri, 31 May 2024 08:33 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 08:33 AM IST
सार

डैनियल क्रेग की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता जेरेमी रेनर इस फिल्म से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
Big update on Daniel Craig starrer Wake Up Dead Man A Knives Out Mystery actor Jeremy Renner joins the cast
जेरेमी रेनर - फोटो : इंस्टाग्राम @jeremyrenner

विस्तार

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता डैनियल क्रेग अपनी नई फिल्म 'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अभिनेता जेरेमी रेनर भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं। दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

विज्ञापन


Kota Factory S 3 Release Date: इस दिन रिलीज होगा ‘कोटा फैक्ट्री’ का अगला सीजन, आप भी सीखिए बॉडमास फॉर्मूला
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' में डैनियल क्रेग और जेरेमी रेनर के अलावा केरी वाशिंगटन, जोश ओ'कॉनर, कैली स्पैनी, ग्लेन क्लोज और एंड्रयू स्कॉट भी नजर आएंगे। डैनियल को एक बार फिर से बेनोइट ब्लैंक के किरदार में मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए देखना काफी दिलचस्प होगा। 'नाइव्स आउट' के पहले दो भाग में भी उन्होंने दर्शकों की ओर से खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म का निर्देशन रियान जॉनसन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी रियान ने ही लिखी है। उन्होंने ही साल 2019 में आई 'नाइव्स आउट' और 2022 में रिलीज हुई 'ग्लास ओनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Moana 2 Trailer: 'मोआना 2' के ट्रेलर ने रचा इतिहास, व्यूज में 'इनसाइड आउट 2' और 'फ्रोजन II' को दिया धोबी पछाड़

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म का निर्माण आर. बर्गमैन कर रहे हैं। 'नाइव्स आउट' के दोनों भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब तीसरे पार्ट से भी भरपूर मनोरंजन और रोमांच की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने फिल्म का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। 'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' को अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Actresses: इन क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज में रहा महिलाओं का जलवा, दर्शक समेत समीक्षकों से भी बटोरी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed