Jannat 3: 'जन्नत 3' को लेकर फैंस के लिए आया बड़ा अपडेट, फिल्म के तीसरे भाग को लेकर इमरान ने किया यह खुलासा
एक साक्षात्कर में इमरान ने बताया कि आने वाले दिनों वे कई नई फिल्मों में नजर आने वाला हूं, जिसमें दर्शक उन्हें 'बैड बॉय' वाले किरदार में देख सकेंगे।
विस्तार
इमरान हाशमी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेताओं में एक हैं। हाल के दिनों इमरान कई बड़ी और हिट फिल्मों में नजर आए। इमरान की हालिया रिलीज वेब सीरीज शो टाइम भी खूब चर्चा में हैं, जहां इमरान अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इंडस्ट्री में इस ऊंचाई पर पहुंचने के लिए इमरान ने लंबा संघर्ष किया, जिसमें साल 2008 में आई फिल्म 'जन्नत' इमरान के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद साल 2012 इस फिल्म का सीक्वल भी सुपरहिट रहा, बीते 11 साल से दर्शक इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसे लेकर इमरान हाशमी ने बड़ा खुलासा किया है।
'जन्नत 3' को लेकर इमरान ने कही ये बात
हाल ही में एक साक्षात्कार में इमरान ने 'जन्नत 3' के बारे में बात की। इमरान ने कहा, 'मेरे लिए यह सबसे बेहतर चीज होगी। शायद एक नई बोतल में पुरानी शराब जैसी। हालांकि इसके लिए निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट को एक साथ आना होगा, जो शायद काफी मुश्किल है। हां अगर किस्मत में इसका बनना लिखा होगा तो मेरे लिए यह एक चमत्कार जैसा होगा'।
फिर से निभाएंगे बैड बॉय वाले किरदार
इमरान ने आगे कहा, 'आने वाले दिनों मेरी कई नई फिल्मों में नजर आने वाला हूं, जिसमें दर्शक मुझे मेरी पुरानी 'बैड बॉय' वाले किरदार में देख सकेंगे। मैं एक बार फिर से उस तरह की किरदारों को निभाऊंगा'। गौरतलब है कि 'जन्नत' इमरान हाशमी के करियर में सबसे महत्वपूर्ण फिल्म रही है। फिल्म की शानदार कहानी और बेहद प्यारे संगीत ने उन्हें दर्शकों के दिलों में बसा दिया। इस फिल्म के बाद इमरान की पहचान लीड रोल वाले अभिनेताओं में शुरू हो गई।
Anurag Kashyap: अब न्यूकमर्स से मिलने के लाखों चार्ज करेंगे अनुराग कश्यप, बोले- मैं कोई चैरिटी नहीं कर रहा हूं
इन फिल्मों में आए नजर
हाल के दिनों में इमरान बेहद व्यस्त हैं। वेब सीरीज शोटाइम के अलावा इमरान सारा अली खान के साथ फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में भी नजर आए। वहीं, साल 2023 में इमरान 'टाइगर 3' सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में थे।
Salman Khan: कई हिट के बाद सूरज बड़जात्या इस कारण नहीं कर रहे सलमान के साथ काम, बेटे के करियर पर दे रहे ध्यान