फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big news related to francis ford coppola film Megalopolis deal signed with these companies for release

Megalopolis: 'मेगालोपोलिस' से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, रिलीज के लिए इन कंपनियों के साथ हुआ सौदा

Mon, 13 May 2024 07:43 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 07:43 PM IST
सार

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'मेगालोपोलिस' को कान फिल्म फेस्टिवल में 16 मई को दिखाया जाएगा। यूरोप में फिल्म की रिलीज के लिए कई स्वतंत्र खरीदारों के साथ सौदा तय हो चुका है।

विज्ञापन
Big news related to francis ford coppola film Megalopolis deal signed with these companies for release
फिल्म 'मेगालोपोलिस' - फोटो : इंस्टाग्राम @francisfordcoppola

विस्तार

निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'मेगालोपोलिस' एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। फिल्म जल्द ही कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इसी बीच, फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मेगालोपोलिस' को यूरोप में कई स्वतंत्र खरीदारों को बेच दिया गया है।

विज्ञापन


इन कंपनियों के साथ हुआ सौदा
जर्मन भाषी इलाकों मे इस फिल्म को जर्मन फिल्म निर्माता और वितरक कंपनी कॉन्स्टेंटिन फिल्म को बेचा गया है। इटली के लिए ईगल पिक्चर्स को बेचा गया है। वहीं, स्पेन, यूके और फ्रांस के लिए क्रमश: ट्राईपिक्चर्स, एंटरटेनमेंट फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स लिमिटेड और ले पैक्ट के साथ सौदा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स से अनुसार, फिलहाल थिएटर रिलीज के लिए ही सौदा तय हुआ है। टीवी और वीओडी के राइट्स पर अभी फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन


Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान फिल्म महोत्सव में हुआ है इनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मई को होगी स्क्रीनिंग
इस बहुप्रतिक्षित फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में 16 मई को दिखाया जाएगा। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकार एडम ड्राइवर, जियानकार्लो एस्पोसिटो, ऑब्रे प्लाजा, शिया ला बियॉफ, नथाली इमैनुएल, कैथरीन हंटर, लॉरेंस फिशबर्न, डीबी, तालिया शायर, जॉन वोइट, क्लो फाइनमैन, ग्रेस वेंडरवाल, डस्टिन हॉफमैन और स्वीनी रेड कार्पेट पर चलते हुए नजर आएंगे।

Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी

ओलिवर और अम्मार ने की फिल्म की तारीफ
ओलिवर बर्बेन कॉन्स्टेंटिन फिल्म के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस डील पर बात करते हुए कहा कि 'मेगालोपोलिस' उनके दिल के काफी करीब है। इस फिल्म को जर्मनी के सिनेमाघरों में रिलीज करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो एक कल्ट क्लासिक फिल्म बनने के लिए जरूरी होता है। वहीं, ईगल पिक्चर्स के अध्यक्ष तारक बेन अम्मार ने 'मेगालोपोलिस' पर बात करते हुए कहा कि यह फिल्म एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव है।

Pushpa 2: ग्रेजुएशन डे पर फैन ने मंच पर किया 'पुष्पा-पुष्पा' का हुक स्टेप, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed