Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक रिलीज से पहले कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो, फैंस उत्साहित
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह फिल्म के लिए और अधिक बढ़ गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा बनकर लोगों का भूत भगाते नजर आएंगे।
विस्तार
कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो
कार्तिक ने टाइल ट्रैक का बीटीएस वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'कल के लिए सुपर एक्साइटेड।' कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया, जिसमें आप देख सकते हैं कि गाने पर काम चल रहा है, जबकि वह वीडियो बनाते और गाने के बोल को लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक के प्रशंसक लगातार उनके इस लाजवाब वीडियो पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "बेहद शानदार" एक और फैन ने लिखा, "गाने का टीजर देखकर मजा आ गया।" एक और फैने ने लिखा, 'सर गाना आज कितने बजे रिलीज होगा'।
विज्ञापन विज्ञापन
आज होगा पूरा गाना रिलीज
इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक का टीजर साझा किया था। इस गाने को पिटबुल और दिलजीत दोसांझ ने साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाने के टीजर में कार्तिक शानदार हुक स्टेप्स करते नजर आए। उनका स्वैग और स्टाइल के तो फैंन दीवाने हो गए। कार्तिक ने इस गाने के टीजर के साथ कैप्शन में लिखा था, "रूह बाबा सबसे अच्छे कोलाब दिलजीत और पिटबुल एन द ओजी नीरज के साथ वैश्विक हो जाता है, स्पूकी स्लाइड के लिए तैयार हो जाओ।" आज टाइल ट्रैक का पूरा गाना रिलीज होगा।
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा राजकुमार राव और पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 के कुछ कलाकार भी तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।
Nora Fatehi: न्यू यॉर्क की दिवाली पार्टी में नोरा हुईं शामिल, मैत्रेयी के साथ किया 'नाच मेरी रानी' पर डांस
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.