{"_id":"64982b2db43c68e12e070726","slug":"tuntun-trailer-out-neelam-giri-shared-great-bonding-with-dog-read-the-story-for-release-date-of-film-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tuntun Trailer Out: भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर जारी, इमोशनल कर देगी नीलम गिरी संग डॉग की बॉन्डिंग","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Tuntun Trailer Out: भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर जारी, इमोशनल कर देगी नीलम गिरी संग डॉग की बॉन्डिंग
Sun, 25 Jun 2023 05:28 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:28 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर 25 जून को जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में छोटे से पपी डॉग ने सारी लाइमलाइट लुट ली है। एक्ट्रेस नीलम गिरी संग डॉग की शानदार बॉन्डिंग दिखाई गई है।
विज्ञापन
टुनटुन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार की फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर 25 जून को रिलीज हो चुका है। अपनी शानदार स्टोरी लाइन और एक्शन सीन की वजह से भोजपुरी फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। फैंस लंबे समय से 'टुनटुन' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर में कलाकारों को बेहद ही खास अंदाज में दिखाया गया है। 'टुनटुन' की कहानी काफी अलग और मजेदार होने वाली है।
विज्ञापन
यह है 'टुनटुन' की कहानी
रिलीज हुए ट्रेलर में, जहां नीलम गिरी के गरीब से अमीर बनने की कहानी दिखाई गई हैं, तो वहीं संजय पांडेय पुलिसिया के रोल में काफी शानदार लुक दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में छोटे से पपी डॉग ने सारी लाइमलाइट लुट ली है। यह कुत्ता नीलम गिरी के साथ पूरे समय दिखाई दे रहा है। नीलम उसे बहुत प्यार और दुलार करती हैं। फिल्म में रीना रानी को नीलम गिरी की मां के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी बेटी को मां के होने का अहसास करती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशनल और ड्रामे का भरपूर डोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रत्नाकर कुमार की फिल्म को मिला यू सर्टिफिकेट
बता दें कि रत्नाकर कुमार की इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन(सीबीएफसी) से बिना कैंची चलाए 'यू सर्टिफिकेट' मिला है। वहीं, कुछ समय पहले फिल्म 'टुनटुन' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिस देखकर फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आजाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स आजाद सिंह और प्यारे लाल यादव (कवि), कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला और प्रोडूक्शन कंट्रोल महेश उपाध्याय कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kala Chasmaa: अब भोजपुरी में धमाल मचा रहा 'काला चश्मा', राकेश मिश्रा के इस गाने पर थिरक रहे लोग