फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   The saga of devotee Veer Hanuman will be released after Adipurush Bhojpuri star Khesari announced

Veer Hanuman: ‘आदिपुरुष’ के बाद रिलीज होगी भक्त वीर हनुमान की गाथा, भोजपुरी स्टार खेसारी ने किया एलान

Mon, 27 Mar 2023 07:29 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 27 Mar 2023 07:29 AM IST
सार

‘आदिपुरुष’ के बाद भक्त वीर हनुमान की गाथा रिलीज होने की खुशखबरी सामने आई है। इसका एलान भोजपुरी स्टार खेसारी ने किया है।

विज्ञापन
The saga of devotee Veer Hanuman will be released after Adipurush Bhojpuri star Khesari announced
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की नई भोजपुरी फिल्म 'वीर हनुमान' की घोषणा की गई है। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव, निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की तिकड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' होली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के किरदार को खूब पसंद किया। इन दिनों खेसारी लाल यादव कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं,जिसमें वह अलग अलग किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक और भोजपुरी फिल्म 'वीर हनुमान' की घोषणा हुई है। इस फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के मालिक निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं और फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने  इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)



फिल्म के पोस्टर में  'वीर हनुमान' का आधा भाग नजर आ रहा है। वही पूरा पोस्टर सिंदूर भरा है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म 'वीर हनुमान' में  खेसारी लाल यादव एक अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन शीघ्र ही किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म 'वीर हनुमान' की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। इन दिनों खेसारी लाल यादव कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। खेसारी लाल यादव इन दिनों देशभक्ति पर आधारित  फिल्म 'रंग दे बसंती' की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म 'वीर हनुमान' फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार निर्देशक पराग पाटिल की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले तीनों एक साथ भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' में काम कर चुके हैं, वहीं 'संघर्ष 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल के साथ खेसारी लाल यादव की 'वीर हनुमान' छठवीं फिल्म होगी। इस फिल्मों के अलावा निर्देशक पराग पाटिल, खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा', 'आशिकी' और 'बोल राधा बोल' जैसी भोजपुरी फिल्मों में निर्देशित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed