Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   rani chatterjee thanks fans for good wishes on her birthday share video on social media

'मेरे जन्मदिन को अपने प्यार और आशीर्वाद....', रानी चटर्जी ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो में कही इमोशनल बात

Tue, 04 Nov 2025 08:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 04 Nov 2025 08:13 PM IST
सार

Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की जमकर बधाई दी। जिसे लेकर आज रानी ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
 

विज्ञापन
rani chatterjee thanks fans for good wishes on her birthday share video on social media
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@ranichatterjeeofficial

विस्तार

रानी चटर्जी ने 3 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन रानी को सोशल मीडिया हैंडल पर जमकर शुभकामनाएं आईं। वहीं आज रानी ने अपने फैंस की शुभकामनाओं के लिए उन्हें एक इमोशनल पोस्ट के जरिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रानी चटर्जी का पोस्ट
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे केक काट रही हैं और उनके साथ एक बच्चा भी दिख रहा है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे जन्मदिन को अपने प्यार और आशीर्वाद से खास बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगी। #2025 धन्यवाद।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रानी चटर्जी का जन्म
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी 36 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में एक शेख परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सबीहा शेख है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके दस्तावेजों में भी यही नाम दर्ज है।
 
विज्ञापन

रानी का करियर
रानी ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' थी, जिसे अजय सिन्हा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक मानी जाती है। रानी ने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी मुख्य भूमिकाओं के अलावा आइटम नंबर और विशेष भूमिकाएं भी शामिल हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में हैं- 'दरिया दिल', 'रानी बनल ज्वाला', 'घरवाली बाहरवाली', और 'लेडी सिंघम'।
 

रानी की नेटवर्थ
रानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी एक फिल्म के लिए 20-30 लाख रुपये लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 37-40 करोड़ रुपये बताई जाती है।

यह भी पढ़ें: कटरीना को याद करते हुए अक्षय ने शेयर किया वीडियो, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखी झलक; साथ नजर आई यह हॉट एक्ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed