Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   New Bhojpuri Song Ek Bihari 100 Pe Bhari released by Pawan Singh amid Bihar election 2025 campaign

चुनाव प्रचार के बीच रोमांस करते दिखे पवन सिंह! एक्शन और स्वैग से जीता दिल, जानिए क्या है मामला?

Tue, 04 Nov 2025 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Nov 2025 05:40 PM IST
सार

Ek Bihari 100 Pe Bhari Song: इन दिनों बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस बीच उन्हें रोमांस करते देखा गया। असल में एक्टर का नया गाना रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन
New Bhojpuri Song Ek Bihari 100 Pe Bhari released by Pawan Singh amid Bihar election 2025 campaign
'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से प्रचार में जुटे हैं। रैलियों और रोड शो के बीच पावर स्टार का नया गाना 'एक बिहारी सौ पे भारी' रिलीज हुआ है। इस गाने में वे एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही रोमांस का तड़का भी लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

New Bhojpuri Song Ek Bihari 100 Pe Bhari released by Pawan Singh amid Bihar election 2025 campaign
'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

व्यूज की हो रही बरसात
पवन सिंह का गाना 'एक बिहारी सौ पे भारी' आज मंगलवार को वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे पवन सिंह और गोल्डी यादव ने गाया है। यह गाना पवन सिंह और अभिनेत्री रुबा खान पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल राजकुमार प्रियदर्शी ने लिखे हैं। पवन सिंह के इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Bhojpuri Song Ek Bihari 100 Pe Bhari released by Pawan Singh amid Bihar election 2025 campaign
'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

हाथ में बंदूक मुंह में गुबाल दबाए पवन ने दिखाया स्वैग
इस गाने में पवन सिंह का स्वैग देखने लायक है। हाथ में बंदूक थामे और मुंह में फूल दबाए वे एक्शन और रोमांस दोनों अंदाज से दिल जीत रहे हैं। पवन सिंह और रुबा खान की केमिस्ट्री भी शानदार है। गाने को दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं।

15 साल की अभिनेत्री से पहले लीक हो चुका है इन भोजपुरी एक्ट्रेस का MMS; जमकर हुआ था हंगामा, देनी पड़ी थी सफाई

चुनावी थीम वाला सॉन्ग भी हुआ वायरल
'एक बिहारी सौ पे भारी' सॉन्ग से पहले पवन सिंह का हाल ही में चुनावी थीम वाला सॉन्ग ‘जोड़ी मोदी नितीश के हिट होई’ भी खूब चर्चा में रहा। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की तारीफ की। दिलचस्प बात यह है कि उनके नए गाने की बीट और म्यूजिक 2022 के सुपरहिट सॉन्ग ‘राजाजी के दिलवा’ से प्रेरित है। बता दें कि पवन सिंह, बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी के लिए रैली और रोड शो कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed