फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Neha Raj Bhojpuri song Belna wowed the audience Mahi Shrivastava mesmerized with her swag

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने 'बेलना' उड़ाया गर्दा, नेहा की आवाज और माही के एक्सप्रेशन ने जीता दर्शकों का दिल

Fri, 05 May 2023 07:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 05 May 2023 07:01 PM IST
सार

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर नेहा राज का नया गाना 'बेलना' हाल ही में रिलीज हुआ। इस गाने में माही श्रिवास्तव अपने अदाओं का जादू चला रही हैं। देखते ही देखते ये गाना ताबड़तोड़ वायरल हो गया।

विज्ञापन
Neha Raj Bhojpuri song Belna wowed the audience Mahi Shrivastava mesmerized with her swag
बेलना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले काफी लोग हैं। फिल्मों के डायलॉग से लेकर उनके गाने फैंस पर जबरदस्त असर करते हैं। लोगों के बीच इन फिल्मों के गानों को लेकर दीवानगी साफ नजर देखी जा सकती है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा राज का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आईं हैं।

विज्ञापन

नेहा राज और माही श्रीवास्तव के नए गाने का नाम 'बेलना' है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। 'बेलना' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने को नेहा ने अपनी आवाज दी है और इसे माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। माही की अदाओं पर उनके चाहने वाले फिदा होते नजर आ रहे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Neha Raj Bhojpuri song Belna wowed the audience Mahi Shrivastava mesmerized with her swag
बेलना - फोटो : सोशल मीडिया

गाने में दिखाया गया है कि माही अपने पति से रूठ जाती हैं। और अपने पिया से शिकायत करते हुए कहती हैं कि देत बानी रोटी तो मांगेले भात हो, हमरेल से प्यार से न करेले बात हो, टाइम पर होठ लाली न अइबे, राजा अपना कनिया पे, पांच-पांच सौ के नोट धारके आइल बड़ा नचनिया के। गाने में माही अपने पिया से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की तीखी नोकझोंक को खूब केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक की लोग तारीफ कर रहे हैं। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक की बात करें तो वह विक्की वॉक्सदिया ने दिया है। कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के शो से जुड़ीं सलमान खान की यह हीरोइन! खतरों के साथ लगने जा रहा ग्लैमर का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed