फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   mms leaked actress akshara singh and pawan singh bold bhojpuri song viral on internet

Bhojpuri: अक्षरा सिंह की अदाएं देख पागल हुए पवन सिंह, इंटरनेट पर आग रहा है दोनों का यह बोल्ड गाना

Mon, 07 Nov 2022 12:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Nov 2022 12:52 PM IST
सार

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का गाना 'तानी फेरे दी बलम जी करवतिया' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही और इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए।

विज्ञापन
mms leaked actress akshara singh and pawan singh bold bhojpuri song viral on internet
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक समय था जब भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और इसी बीच अक्षरा और पवन सिंह ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। साथ ही कई सारे बोल्ड सीन्स भी दिए हैं। हालांकि, दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी अक्षरा और पवन सिंह के बोल्ड सीन्स से भरे वीडियो वायरल हो जाते हैं। इन दिनों, फैंस के बीच अक्षरा सिंह और पवन सिंह का गाना 'तानी फेरे दी बलम जी करवतिया' छाया हुआ है, जिसने रिलीज के समय भी धमाल मचा दिया था।

विज्ञापन

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का यह गाना फिल्म 'सत्या' का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही और इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। लेकिन 'तानी फेरे दी बलम जी करवतिया' में पवन और अक्षरा ने कई रोमांटिक सीन्स दिए थे, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। इस गाने में अक्षरा का डांस काफी जोशिला है। अभिनेत्री के लटके-झटके देख पवन सिंह पिघल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूब पर इस गाने का एक बार फिर से वायरल होना इस बात का सबूत है कि फैंस आज भी अक्षरा और पवन सिंह को जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं। अब तक इस वीडियो को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऑन स्क्रीन दोनों का बहुत ही शानदार कनेक्शन है जो वीडियो को देखने लायक बनाता है।

विज्ञापन

बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने साथ में काम करना भी छोड़ दिया है। दोनों का ब्रेकअप काफी बुरी तरह हुआ था। पवन सिंह ने अचानक ही ज्योति सिंह से शादी करके अक्षरा के साथ साथ फैंस तक को हैरान कर दिया था, जिसके बाद अक्षरा ने अभिनेता पर काफी सारे गंभार आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed