{"_id":"656d687af2031fd515011b88","slug":"hollywood-actor-michael-b-jordan-crashes-his-ferrari-into-parked-car-in-los-angeles-us-video-goes-viral-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Michael Jordan: हीरो ने पार्किंग में खड़ी कार में ठोक दी अपनी करोड़ों की कार, देखिए दुर्घटना स्थल की तस्वीरें","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Michael Jordan: हीरो ने पार्किंग में खड़ी कार में ठोक दी अपनी करोड़ों की कार, देखिए दुर्घटना स्थल की तस्वीरें
Mon, 04 Dec 2023 11:19 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:19 AM IST
सार
अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक माइकल बी जॉर्डन ने अपनी शानदार फेरारी से खड़ी कार किआ को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
माइकल बी जॉर्डन
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक माइकल बी जॉर्डन शनिवार, दो दिसंबर की रात को लॉस एंजिल्स में एक दुर्घटना का शिकार हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी शानदार फेरारी से खड़ी कार किआ को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 11:30 बजे सनसेट बुलेवार्ड, एलए के एक व्यस्त सेक्शन पर हुई।
विज्ञापन
ड्रग्स और शराब के नहीं मिले संकेत
रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग घटनास्थल पर पहुंचा और माइकल और उसकी नीली फेरारी का निरीक्षण करने के बाद अभिनेता के किसी भी ड्रग्स या शराब के प्रभाव में होने का कोई संकेत नहीं मिला। हालांकि,रिपोर्ट में कहा गया है कि संयम परीक्षण नहीं किया गया था। घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Michael B Jordan crash his Ferrari into a parked Kia. He and his security intimidated people and left the scene. #MichaelBJordan pic.twitter.com/3WnxNld2qT
— Jef (@JefHall6) December 3, 2023
विज्ञापन
Zakir Hussain Interview: मैं उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं सिर्फ जाकिर बोल रहा हूं, पढ़िए ‘सरकार’ के रशीद का सफरनामा
दुर्घटना में टूटी कार
दो कारों के अलावा किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई चोट या क्षति नहीं हुई है। कथित तौर पर 430,000 डॉलर की कीमत वाली शानदार फेरारी दुर्घटना में पूरी तरह से नष्ट हो गई है और इसका दाहिना हिस्सा विशेष रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पुलिस ने माइकल से यह बताने के लिए कहा कि क्या हुआ था तो अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया। उनसे ऑनलाइन पुलिस रिपोर्ट भरने को कहा गया है। वहीं इस मामले में अभी तक माइकल और उनकी टीम ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
KGF 2 Star Yash: 'केजीएफ 2' के बाद फिर महफिल लूटने आ रहे यश, इस तारीख को करेंगे अगली फिल्म के नाम का एलान
अभिनेता का वर्कफ्रंट
वहीं अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो माइकल ब्लैक पैंथर, द क्रीड फ्रैंचाइजी, जस्ट मर्सी और स्पेस जैम: ए न्यू लिगेसी जैसी कई परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं। माइकल की ब्रेकआउट भूमिका फिल्म फ्रूटवेल स्टेशन में थी। उन्होंने रयान कूगलर द्वारा निर्देशित 2013 की फिल्म में वास्तविक जीवन के ऑस्कर ग्रांट की भूमिका निभाई।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने एकेडमी म्यूजियम गाला में बिखेरा जलवा, ये दिग्गज हस्तियां भी रहीं मौजूद