किसी ने किया माटी का नाम रोशन करने का वादा तो किसी ने पार्टी कर जश्न मनाया, देखिए भोजपुरी सितारों की दिवाली
Bhojpuri Celebs: हर तरफ दिवाली की रौनक है। बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री तक सितारे खास अंदाज में इसके जश्न में डूबे हैं। तस्वीरों में देखिए भोजपुरी स्टार्स की दिवाली की फोटोज
विस्तार
फिल्मी सितारों ने खुशियों और रोशनी के त्योहार दिवाली को धूमधाम से मनाया है। दिवाली से पहले ही पार्टी और सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो गया था। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी इसकी खूब रौनक रही। कोई त्योहार पर अपने घर लौटा तो माटी का नाम रोशन करने का वादा किया। किसी ने खूबसूरत अंदाज में खुद घर सजाया तो किसी ने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की।
खेसारी ने किया प्रशंसकों से वादा
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। वे मिट्टी के दीये जलाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने दिवाली पर माटी के लोगों से एक वादा किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'ना रुकब, ना झुकब, देश आ माटी के नाम रोशन करब, ई हमर छपरा के हर एक साथी से वादा बा'! शुभ दीपावली।
आम्रपाली दुबे ने परिवार के साथ मनाई दिवाली
भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। वे अपने परिवार के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करती दिखी हैं। उन्होंने दिवाली पर पर्पल कलर की साड़ी कैरी की।
A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)
अक्षरा ने की दोस्तों के साथ पार्टी
अक्षरा सिंह ने भी ट्रेडिशनल लुक में अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। वे पर्पल कलर के सूट में पोज देती दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक वीडियो शेयर किया है। वे दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखी हैं। अक्षरा दिवाली पार्टी में गोलगप्पे का लुत्फ उठाती दिखीं।