फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Chhath Puja 2025 Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya to Kelwa Ke Paat Par famous bhojpuri chhath Song

पवन सिंह के 'चल भउजी हाली हाली...' से लेकर 'उग हो दीनानाथ' तक, इन गीतों के बिना अधूरा है महापर्व छठ

Fri, 24 Oct 2025 08:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Oct 2025 08:59 AM IST
सार

Chhath Geet: यूं तो हर तरफ दिवाली की रौनक फैली है। आज शनिवार को धनतेरस के साथ रोशनी के इस पर्व की शुरुआत हो चुकी है। मगर, दिवाली की दस्तक के साथ ही महापर्व छठ की तैयारी भी शुरू हो जाती हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya to Kelwa Ke Paat Par famous bhojpuri chhath Song
छठ पर्व के गीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोग दिवाली के त्योहार की तैयारियों में व्यस्त हैं। मगर, पूर्वांचल एवं बिहार-झारखंड में दिवाली के साथ ही महापर्व छठ का इंतजार शुरू हो जाता है। नहाय-खाय से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय छठ पर्व का समापन ऊषा अर्घ्य के साथ होता है। घर से लेकर घाट तक छठ गीत गूंजते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बिना यह त्योहार शायद अधूरा रहे। जानिए

विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya to Kelwa Ke Paat Par famous bhojpuri chhath Song
'पहिले-पहिले हम कईनी छठी मइया' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'पहिले-पहिले हम कईनी छठी मइया'
छठ का त्योहार दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा है। उन्होंने छठ के कई गीत गाए हैं। इस अवसर पर उन्हीं का गाना 'पहिले-पहिले हम कईनी छठी मइया' खूब सुना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya to Kelwa Ke Paat Par famous bhojpuri chhath Song
'कांच ही बांस के बहंगिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'कांच ही बांस के बहंगिया'
यह गाना छठ के महापर्व पर जरूर चलता है। इसे अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। सुरेंद्र कोहली ने इसका म्यूजिक डायरेक्शन किया। 

विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya to Kelwa Ke Paat Par famous bhojpuri chhath Song
'जोड़े-जोड़े फलवा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'जोड़े-जोड़े फलवा'
यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार एवं सिंगर पवन सिंह ने गाया। यह गाना तीन साल पहले रिलीज किया गया था। मगर, हर छठ पर्व पर लोग इसे जरूर चलाते हैं। यह गाना छठ आते ही ट्रेंड होने लगता है।

Chhath Puja 2025 Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya to Kelwa Ke Paat Par famous bhojpuri chhath Song
'बबुआ जे रहिते त माई माई कहिते' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'बबुआ जे रहिते त माई माई कहिते'

यह गाना भी पावर स्टार पवन सिंह ने गाया है। यह काफी इमोशनल सॉन्ग है, जिसे सुनकर आप भाव-विभोर हो जाएंगे। इस गाने में छठी मईया से संतान के लिए गुहार लगाई जाती है।

'छठी मईया करिहा दुलार'
यह गाना अक्षरा सिंह का है, जो साल 2023 में रिलीज हुआ। लोक आस्था के पर्व पर यह भी खूब सुना जाता है।

कब है छठ पर्व?
बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि से छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा है होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन श्रद्धालु सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दिन घाट पर रौनक देखने लायक होती है। अंतिम दिन प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही व्रत का पारण होता है। इस साल छठ का पर्व 25 अक्तूबर 2025 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed